{"_id":"56e709ae4f1c1b87108b473a","slug":"save-girl-child-positive-news-village-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां बचाने में बड़ोपल गांव सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां बचाने में बड़ोपल गांव सबसे आगे
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के शैचालय में किशोरी से रेप
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को बचाने के लिए फतेहाबाद जिले के प्रयास सामने आने लगे हैं। यहां का लिंगानुपात बढ़कर 893 तक पहुंच गया है। जिले में बड़ोपल गांव है जहां पर बेटियों की संख्या बेटों से कहीं अधिक है। सरकार के फैसले के अनुसार बड़ोपल गांव की तीन बेटियों को दसवीं कक्षा की मेरिट आधार पर डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। फतेहाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में मांगी गई रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। लड़कियों के चयन के लिए विभाग ने कमेटी का गठन कर दिया है।
बेहतर लिंगानुपात वाले हरियाणा के 12 जिलों में से एक-एक गांव की तीन बेटियों को डेढ़ लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का सरकार ने फैसला लिया था। इन 12 जिलों में फतेहाबाद का नाम भी शामिल है। सरकार ने इन जिलों में बेटियों को बचाने वाले गांव का नाम भेजने के आदेश दिए थे, जिसमें कहा गया था कि गांव की आबादी 5 हजार से अधिक हो।
लड़कियों का चयन 10वीं की मेरिट आधार पर किया जाए। इस संबंध में 15 मार्च रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए बड़ोपल गांव का चयन किया है। यहां की आबादी 9 हजार के लगभग है और वर्ष 2015 का लिंगानुपात 1400 है।
विज्ञापन
लड़कियों के चयन को लेकर असमंजस
स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों के अनुसार गांव बड़ोपल का चयन कर लिया है, लेकिन सम्मानित की जाने वाली बेटियों को लेकर असमंजस की स्थिति है। इस संबंध में सीएमओ कार्यालय की ओर से मुख्यालय से राय भी मांगी गई है कि दसवीं पास लड़की का चयन किस आधार पर किया जाए। हालांकि डॉ. मुनीष बंसल ने लड़कियों के चयन के लिए बड़ोपल में मीटिंग लेकर कमेटी का गठन कर दिया है।
बड़ोपल गांव का लिंगानुपात 1400 है। यहां की तीन दसवीं पास बेटियों को मेरिट आधार पर क्रमश: प्रथम को 75 हजार, द्वितीय को 45 हजार और तृतीय को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। लड़कियों के चयन के लिए गांव में कमेटी बना दी गई है। -डॉ. मुनीष बंसल, एसएमओ भट्टूकलां