Kisan andolan: कुंडली बॉर्डर पर किसानों की बैठक शुरू, गुरनाम चढ़ूनी और राकेश टिकैत मौजूद, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर किसानों की बैठक शुरू हो चुकी है। किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी मौजूद हैं। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। किसान नेताओं का कहना है कि वे सालभर से यहां बैठे आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की बातें सरकार को माननी ही होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार व किसानों के बीच चल रही तनातनी के बीच मंगलवार को सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यालय में किसानों की अहम बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि बैठक में कई कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने बैठक से पहले इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि किसानों के आंदोलन को साल भर होने जा रहा है। ऐसे में सभी मुद्दों पर चर्चा करते हुए अहम फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि ट्रैक्टर तो वह चला लेंगे, युवा ट्विटर चलाकर जवाब देना सीख लें।
ये भी पढ़ें-ऐलनाबाद उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस में रार तेज: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के करीबी भरत सिंह बेनीवाल को कुमारी सैलजा का नोटिस
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर दुष्प्रचार करने वालों का बहिष्कार होना चाहिए। उधर, किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि हरियाणा की तरफ से दिल्ली कूच का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह मोर्चा पर निर्भर करता है, वह इसे माने या न माने। उन्होंने पंजाब चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। वे पंजाब से चुनाव नहीं लड़ रहे। ऐसी अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें।