फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   farmer killed for filing rti

आरटीआई के जवाब में मिली मौत!

Mon, 27 May 2013 04:38 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
महेंद्रगढ़/ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
farmer killed for filing rti

आरटीआई के तहत गांव के विकास कार्यों की जानकारी मांगने पर एक किसान की हत्या करने का मामला सामने आया है। पिछले दिनों गांव आकोदा में गांव के ही सात-आठ व्यक्तियों ने किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किसान के परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार को शव एक वाहन में रखकर गांव के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। इससे दादरी-महेंद्रगढ स्टेट हाईवे दो घंटे तक ठप रहा।

विज्ञापन


डीएसपी विजय सिंह जाखड़ ने जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गांव के ही आठ लोगों और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


लाठी-डंडों से किया हमला
गांव आकोदा निवासी सुरेश शनिवार शाम छह बजे अपनी बाइक से खेत पर जा रहा था। वह कुछ दूर ही पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया। सुरेश कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बोलेरो में सवार गांव के करीब आठ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांगी थी सरपंचों के काम की जानकारी
बाद में लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुरेश को महेंद्रगढ़ के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में सुरेश की मौत हो गई।

सुरेश के भाई विरेंद्र ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसके भाई ने आरटीआई के तहत गांव के पूर्व सरपंच वेदपाल और मौजूदा महिला सरपंच शर्मिला के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी थी।

 
इसी रंजिश में महिला सरपंच के पति जितेंद्र ने गांव के ही शीशराम, राजकुमार, सतीश, सुरेंद्र, सतबीर, वेदपाल, सुरेंद्र उर्फ लीला और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके भाई सुरेश पर हमला किया। पुलिस ने विरेंद्र के बयान पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed