{"_id":"16c4d6e8f17f9d5cb031d045be9d582f","slug":"two-college-lecturer-cought","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में शराब पीते दो लेक्चरर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में शराब पीते दो लेक्चरर पकड़े गए
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sun, 13 Oct 2013 11:21 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल थाना क्षेत्र स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में शनिवार रात पुलिस ने दो प्रवक्ताओं को शराब पीते हुए पकड़ा। लेकिन बाद में प्रिंसिपल से इनकी शिकायत करके छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में कॉलेज स्तर पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस सेक्टर-16 स्थित मैगपाई चौक पर ड्रंकन ड्राइव अभियान चला रही थी। किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि कोई अनजान व्यक्ति कॉलेज की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। पुलिस उसे खोजने के लिए नेहरू कॉलेज आई। वहां कमरे में बैठकर दो प्रवक्ता शराब पीते हुए मिले।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में इनकी प्रिंसिपल से शिकायत करके छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनाें पर कॉलेज स्तर पर ही कार्रवाई की जाएगी। किसी पर मामला नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन