फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   on the day of Dussehra also called teacher

दशहरे के दिन भी शिक्षकों को बुलाया

Wed, 09 Oct 2013 08:20 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Wed, 09 Oct 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
on the day of Dussehra also called teacher

त्योहार के दिन भी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा सामग्री वितरण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर बुला लिया गया है।

विज्ञापन


इस पर हरियाणा स्कूली लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) पदाधिकारियों ने बोर्ड की कार्य प्रणाली के खिलाफ बोर्ड से कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। आरोप है कि बोर्ड अधिकारी मनमानी कर शिक्षकों का त्योहार खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने परीक्षा तिथि में भी परिवर्तन करने की मांग की है।
विज्ञापन


बोर्ड 15 अक्तूबर से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन शुरू करा रहा है। परीक्षा सामग्री का वितरण कम से कम दो दिन पहले किया जाता है। इसी के तहत 13 अक्तूबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर सभी केंद्र अधीक्षकों को बोर्ड ने परीक्षा सामग्री सौंपने के लिए सुबह नौ बजे बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसला पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कण्वा का कहना है कि इसी दिन दशहरा है। प्रक्रिया को पूरा करते-करते शाम हो जाएगी। इसके बाद केंद्र अधीक्षकों को 30 से 40 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र पर भी पहुंचना होगा। ऐसे में बोर्ड की ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों का त्योहार खराब हो जाएगा।

बोर्ड सचिव अंशज सिंह का कहना है कि परीक्षा नियमों के तहत ही कार्यक्रम जारी किया गया है जिसे बदलना संभव नहीं है। शिकायत अभी उनके पास पहुंची नहीं है। आने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed