{"_id":"ce8d8b9af0547e7dca70dd78bf342805","slug":"is-it-market-or-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार है या खामियों का अंबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार है या खामियों का अंबार
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Tue, 15 Oct 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों को लेकर हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने मंगलवार की शाम हुडा सेक्टरों में बने तीन बाजारों का निरीक्षण किया। इसमें मिली खामियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों व दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान सेक्टर-14 की बाजार में अवैध रूप से कराई गई चारदीवारी को हटाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
इस मौके पर संपदा अधिकारी सतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा, बागवानी शाखा के कार्यकारी अभियंता जोगीराम, बिजली शाखा के उपमंडल अधिकारी जोगेंद्र सिंह और एसडीओ सर्वे अजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
हुडा प्रशासक अपनी टीम के साथ सबसे पहले सेक्टर-15 के बाजार पहुंचीं। जहां पर दुकानदारों द्वारा बरामदे में अवैध रूप से रखे गए सामान को देखकर वह भड़क गईं। उसे तत्काल हटाने को कहा। साथ ही दुकानदाराें को चेतावनी दी कि इस प्रकार की गलती भविष्य में दोहराई गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने दुकानदारों की ओर से गलत तरीके से बाजार में लगाए गए जनरेटरों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही एसडीओ (बिजली) को बाजार की स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने के आदेश दिए। कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा को जर्जर सड़कों को ठीक करने के आदेश दिए। इसके बाद प्रशासक ने सेक्टर-14 के बाजार का निरीक्षण किया। जहां एसडीओ (सर्वे) अजीत सिंह को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। इसके बाद सेक्टर-16 के बाजार का निरीक्षण किया गया। यहां प्रशासक को खामियों का अंबार मिला। मौके पर ही सीवर जाम की समस्या मिली। एक रेस्टोरेंट वाले ने जनरेटर अवैध रूप से रखा हुआ था। स्ट्रीट लाइट दुरुस्त नहीं थी।