फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   health worker off the job

स्वास्थ्य कर्मियों ने बंद किया काम

Wed, 09 Oct 2013 08:15 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Wed, 09 Oct 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
health worker off the job

बीके अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों के विवाद का शिकार बुधवार को अस्पताल में आने वाले मरीज हुए। वेतन न मिलने के कारण 58 स्वास्थ्य कर्मियों ने काम काज बंद कर दिया। इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक जगह-जगह गंदगी देखी गई।

विज्ञापन


इमरजेंसी और ओपीडी सेवा प्रभावित रही। आननफानन में स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को बुलाकर बिगड़ी स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया।

ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए मरीजों को मारामारी करनी पड़ी। जबकि दवा काउंटरों पर दोपहर तक मरीजों की लाइन लगी रही। ओपीडी लैब, एक्स-रे, ईसीजी में कर्मचारी न होने के कारण उन्हें समय से पहले बंद कर दिया गया। ऑपरेशन थिएटर स्टाफ न होने के कारण कई मरीजों के ऑपरेशन बृहस्पतिवार के लिए टाल दिए गए। अस्पताल प्रबंधन ने जून में 58 स्वास्थ्य कर्मियों को ठेके पर रखा था। लेकिन अब तक वेतन नहीं मिला।
विज्ञापन


बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की वरिष्ठ नेता आशा शर्मा ने बताया कि पीएमओ के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। अगर 14 अक्तूबर तक वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed