{"_id":"040865d8fd03e4f876e9018038f36dbb","slug":"family-express-suspicion-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह पिता से कहा था लव मैरिज करनी है, शाम को मिली लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह पिता से कहा था लव मैरिज करनी है, शाम को मिली लाश
सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव माधोसिंघाना में रविवार को खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ था। परिजनों ने पुलिस के सामने युवक की हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
गांव नेजाडेेला निवासी संदीप कुमार अपने ननिहाल माधोसिंघाना के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। रविवार को उसका शव खेतों मेें पड़ा मिला। परिजनों ने संदीप की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
उसके पिता शेरसिंह ने बताया कि संदीप पिछले पांच सालों से अपने ननिहाल में रहता है और बारहवीं का छात्र था। रविवार सुबह संदीप ने उसे फोन पर बताया था कि वह अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की से शादी करना चाहता है। उसने लड़की के परिजनों को भी शादी के लिए मना लिया है।
विज्ञापन
शेरसिंह ने बताया कि इसके बाद उसने संदीप के ननिहाल पक्ष के लोगों को उसे कहीं भी अकेला न भेजने की बात कही थी। दोपहर के बाद संदीप का फोन बंद आ रहा था। बाद में शाम को संदीप का शव खेतों में मिला। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन डॉक्टरों के पैनल पर आधारित बोर्ड का गठन कर शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर बिसरा की रिपोर्ट के लिए उसे मधुबन भेज दिया है।