{"_id":"6928f67db18a4cd8850ad67a","slug":"espionage-case-rizwan-who-spied-for-pakistan-on-8-day-remand-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासूसी मामला: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला रिजवान 8 दिन के रिमांड पर, पंजाब से साथी अजय अरोड़ा भी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासूसी मामला: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला रिजवान 8 दिन के रिमांड पर, पंजाब से साथी अजय अरोड़ा भी दबोचा
Fri, 28 Nov 2025 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, तावडू
अमर उजाला नेटवर्क, तावडू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Nov 2025 06:40 AM IST
सार
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी, आतंकी फंडिंग के गंभीर आरोप में गिरफ्तार तावडू के गांव खरखड़ी निवासी युवा वकील रिजवान को बुधवार को देर शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
रिजवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी, आतंकी फंडिंग के गंभीर आरोप में गिरफ्तार तावडू के गांव खरखड़ी निवासी युवा वकील रिजवान को बुधवार को देर शाम अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिजवान के पंजाब नेशनल बैंक खाते में करोड़ों रुपये की हवाला राशि पाकिस्तानी हैंडलरों से आई थी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पंजाब में देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में होना था। रिजवान बार - बार पंजाब के विभिन्न शहरों का दौरा करता था। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
पंजाब से साथी अजय अरोड़ा भी गिरफ्तार
आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में पुलिस ने पंजाब के जालंधर थाना शाहकोट, मलेशियन पट्टी निवासी अजय अरोड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो हवाला के जरिए रिजवान को पैसे पहुंचाने और लेन-देन में सहयोग करने का आरोपी है। अजय अरोड़ा मिठाई का कारोबारी बताया जा रहा है और हवाला का काम भी करता था।
विज्ञापन
वकील रिजवान ने 30-35 लाख रुपये साथी अजय अरोड़ा को दिए थे। उस रकम को अजय ने एक व्यवसायी को दे दिया जो विदेश में बताया जा रहा है। बुधवार को नूंह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिजवान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने जालंधर में दबिश देकर अजय अरोड़ा को पकड़ा। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
- रिजवान से लैपटॉप और मोबाइल फोन की प्रारंभिक जांच में कई संदिग्ध चैट, डॉक्यूमेंट्स मिले हैं जो पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं
- दोनों आरोपियों को बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि करीब ढाई बजे सीजेएम छवि गोयल की अदालत में पेश किया गया ताकि मीडिया को भनक न लगे
- दस दिन की रिमांड डीएसपी तावडू की तरफ से मांगा गया था, लेकिन आठ दिन का रिमांड दिया गया