फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Entrepreneurs of Bahadurgarhs welcomed the decision of Prime Minister Narendra Modi

बहादुरगढ़: 20 हजार करोड़ का नुकसान झेल चुके उद्यमियों के चेहरे खिले, कृषि कानून वापस लेने के एलान का किया स्वागत

Fri, 19 Nov 2021 12:27 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 12:27 PM IST
सार

किसान आंदोलन खत्म होने से उद्योग/व्यापार सुचारू होने की उम्मीद उद्योगपति में बंधी है। इन सभी लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि कानून वापस लेने संबंधी फैसले का स्वागत किया है। व्यापारी कह रहे हैं कि अभी इस आंदोलन के कारण वो 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेल चुके थे। अब उन्हें राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Entrepreneurs of Bahadurgarhs welcomed the decision of Prime Minister Narendra Modi
बहादुरगढ़ में धरनास्थल पर गुरु नानक जयंती मनाते किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा पर क्षेत्र के उद्यमियों ने भी खुशी जताई है। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ साल भर से चल रहे आंदोलन के कारण लगभग 20 हजार करोड़ का नुकसान झेल चुके उद्यमियों को अब उम्मीद है कि आंदोलन खत्म होगा और उनके उद्योग धंधे सुचारू हो जाएंगे। आंदोलन खत्म होगा तो टीकरी बॉर्डर से दिल्ली आवागमन सुगम हो जाएगा और उनका व्यापार दौड़ेगा। लाखों लोगों को रोजगार चलाने में आ रही बाधा खत्म हो जाएगी। दरअसल पिछले साल 26 नवंबर को शुरू हुए आंदोलन की वजह से बहादुरगढ़ के छोटे-बड़े करीब 7 हजार उद्योगों को सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-हरियाणा: दो माह बढ़ा जस्टिस एसएन अग्रवाल आयोग का कार्यकाल, राज्यपाल की मंजूरी के बाद गृह सचिव ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है। दिल्ली से कच्चा माल लाने व तैयार माल ले जाने के लिए अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है। यहां की करीब 1600 फैक्ट्रियां कई माह तक तकरीबन बंद पड़ी रहीं। इससे उद्यमियों को काफी नुकसान हो रहा था। उद्योगपति रास्ते खुलवाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के कारण उद्योगों को बहुत कठिनाई हो रही है। किसानों की नाराजगी का कारण बने तीन कृषि सुधार कानूनों को अब वापस लेने की घोषणा प्रधानमंत्री का सही निर्णय है। आंदोलन खत्म हो जाए तो बहादुरगढ़ के उद्योग धंधे सुचारू हो जाएंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां की प्रगति होगी।-आरबी यादव, उद्योग सलाहकार, बहादुरगढ़

ये भी पढ़ें-कृषि कानून वापसी के एलान पर बोलीं कुमारी सैलजा-किसानों पर सरकार ने किए अत्याचार, पीएम मोदी मांगें माफी

पीएम मोदी की घोषणा से उद्यमियों व कामगारों में खुशी है। हम एक साल से नुकसान झेल रहा था। कामगार भी परेशान थे। रोजगार भी खत्म हो रहा था। मगर अब आंदोलन खत्म होगा तो यह उम्मीद है। इससे जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई व्यापार पटरी पर आने के बाद होगी। -वरिंदर कुमार, वाइस प्रेजिडेंट, रिलेक्सो फुटवियर, बहादुरगढ़
ये भी पढ़ें-तीनों कृषि कानून वापस लेने पर अनिल विज बोले: घर जाकर अपने नियमित काम करें किसान, पीएम का जताएं आभार

पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करके हर वर्ग को खुशी दी है। यह किसानों की जीत है। अब हमें भी उम्मीद है कि आंदोलन खत्म होगा और उनका व्यापार भी अच्छा चलेगा।-नरिंदर छिकारा, वरिष्ठ उप प्रधान, बहादुरगढ़ फुटवियर पार्क एसोसिएशन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed