{"_id":"6a0870dc47855939b40a4cfc","slug":"encounter-between-gangsters-and-police-in-jind-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पांव में लगी गोली; बाल-बाल बचा जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पांव में लगी गोली; बाल-बाल बचा जवान
Sat, 16 May 2026 06:58 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 16 May 2026 06:58 PM IST
सार
जैकेट होने के कारण जवान बाल-बाल बच गया और कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें भगत सिंह उर्फ भगता निवासी किलोई और अक्षय निवासी डीगाना के पांव में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश
- फोटो : संवाद
विस्तार
डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम पर शनिवार दोपहर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपियों के पांव में गोली लगी, जबकि एक अन्य आरोपी भागने के दौरान घायल हो गया। तीनों आरोपियों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार करीब साढ़े तीन बजे डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि बीडवन नहर पुल के नीचे तीन आपराधिक प्रवृत्ति के युवक शराब पी रहे हैं। सूचना मिलने पर एएसआई समरजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की एक गोली पुलिस वाहन तथा एक जवान की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी।
जैकेट होने के कारण जवान बाल-बाल बच गया और कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें भगत सिंह उर्फ भगता निवासी किलोई और अक्षय निवासी डीगाना के पांव में गोली लगी। वहीं, अंकित निवासी करेला को पांव में चोट आई। तीनों को नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।