{"_id":"0df6cdac-b94d-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"elections-for-newly-formed-municipal-hold-on-june-2-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नगर निगम चुनाव दो जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नगर निगम चुनाव दो जून से
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के नवगठित सात नगर निगमों का चुनाव दो जून को होगा। अंबाला, करनाल, पानीपत, पंचकूला, हिसार, रोहतक और यमुनानगर में नगर निगम चुनाव होंगे।
विज्ञापन
मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक होगा। इसके साथ ही रोहतक की कलानौर और गुड़गांव की फरुखनगर नगर पालिका का भी चुनाव होगा।
चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद से सातों जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है।
हरियाणा चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए चार जून की तारीख तय की है। नामांकन 16 से 21 मई तक होंगे।
22 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 23 को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे।
यदि किसी प्रत्याशी पर आपराधिक मामला विचाराधीन है तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार उसे नामांकन के समय ही जानकारी देनी होगी।
चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि लोगों को असुविधा न हो इसलिए पोलिंग स्टेशन बढ़ाए गए हैं। चुनावी खर्च की सीमा एक लाख 75 हजार रखी गई है। सातों जिलों में एक-एक आईएएस अधिकारी आब्जर्वर के तौर पर नियुक्त होगा।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंजाम
हरियाणा पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर और गृह विभाग के साथ राज्य चुनाव आयुक्त ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक भी की है। राज्य पुलिस के अलावा चुनाव के दौरान हरियाणा आर्म्ड पुलिस के जवान भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
उपचुनाव भी साथ होगा
आम चुनाव के साथ जींद की नरवाना नगर परिषद के वार्ड-3 और करनाल की नगर पालिका समिति घरौंडा के वार्ड-7 का उपचुनाव भी होगा।
वेबसाइट पर जानकारी
वेबसाइट पर चुनाव केंद्रों की जानकारी के लिए आयोग ने पहली बार जीआईएस तकनीक का प्रयोग किया है। कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम तथा मतदान केंद्र की जानकारी नेट देख सकता है और डाउनलोड कर सकता है।