{"_id":"669342d5aee728b8a10461a5","slug":"ed-takes-major-action-in-illegal-mining-in-dadum-area-in-haryana-vedpal-singh-tanwar-is-main-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डाडम क्षेत्र में अवैध खनन में ED की बड़ी कार्रवाई, वेदपाल सिंह तंवर प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डाडम क्षेत्र में अवैध खनन में ED की बड़ी कार्रवाई, वेदपाल सिंह तंवर प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्ति
Sun, 14 Jul 2024 08:45 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:45 AM IST
सार
ईडी की जांच में पता चला है कि मेसर्स गोवर्धन माइंस एंड मिनरल्स फर्म हरियाणा के डाडम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध और अवैज्ञानिक खनन में शामिल रही है। इससे पर्यावरण को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है और सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के डाडम क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर मेसर्स गोवर्धन माइंस एंड मिनरल्स फर्म के संचालकों व उसके भागीदारों के आवास व कार्यालयों में छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया। ईडी की टीमों ने हिसार, भिवानी, गुरुग्राम, पंचकूला और दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी ली।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, 5 लाख रुपये नकद और 1.50 करोड़ कीमत की बीएमडब्ल्यू कार जब्त की है। इसके साथ फर्म के 41 लाख रुपये जमा वाले बैंक खाते को फ्रीज कर दिया गया है। ईडी की टीम ने यह कार्रवाई फर्म के साथ जुड़े पंकज सिंह, जगत सिंह, रविता, संजय गुप्ता, सोमबीर सिंह, नवीन कुमार व अन्य के ठिकानों पर की। ईडी ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भिवानी के क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से फर्म मेसर्स के खिलाफ विशेष पर्यावरण न्यायालय कुरुक्षेत्र के समक्ष दी गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गोवर्धन माइंस एंड मिनरल्स फर्म के खिलाफ पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत पर्यावरण मंजूरी की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है। इन्हीं आरोपों के चलते हरियाणा पुलिस की ओर से आईपीसी 1860 की विभिन्न धाराओं में फर्म संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ईडी की जांच में पता चला है कि मेसर्स गोवर्धन माइंस एंड मिनरल्स फर्म हरियाणा के डाडम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध और अवैज्ञानिक खनन में शामिल रही है। इससे पर्यावरण को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है और सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में अवैज्ञानिक खनन के कारण ढलान में अस्थिरता के चलते कुछ समय पहले एक दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी।
ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि वेदपाल सिंह तंवर प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्ति है, जिसके कहने पर न केवल अवैध रूप से खनन किया गया बल्कि निर्धारित सीमा से आगे निकलकर अवैध और गलत तरीके से भी अवैध खनन करवाया। उक्त अवैध खनन से 56 करोड़ रुपये की अवैध आय अर्जित की गई, जो वेदपाल सिंह तंवर और अन्य लोगों के बीच में बांटी गई।
हालांकि, इससे पहले अगस्त 2023 में भी इस मामले में तलाशी अभियान चलाया गया था, जिसमें बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक दस्तावेज, 3.7 करोड़ रुपये के आभूषण, 26.45 लाख रुपये नकद और एक करोड़ रुपये की मर्सिडीज कार जब्त की गई थी। ईडी ने बीते 30 मई को इस मामले के मुख्य आरोपी वेदपाल सिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में अभी जांच जारी है।