फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   dushyant chautala can ?fight election from bhiwani

‘भिवानी से मैदान में उतर सकते हैं दुष्यंत’

Fri, 25 Oct 2013 09:45 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
dushyant chautala can ?fight election from bhiwani
ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो का आदेश हुआ तो दुष्यंत चौटाला भिवानी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कर्ण शुक्रवार को ऐलनाबाद में सम्मान दिवस रैली का न्यौता देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि राव इंद्रजीत सिंह सम्मान दिवस रैली में शामिल होते है तो हम उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन



हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई द्वारा गांव चौटाला में अपनी रथ यात्रा न ले जाने पर उन्होंने कहा कि क्या गांव चौटाला पाकिस्तान का हिस्सा है। यह कुलदीप बिश्नोई की ओछी मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इनेलो किसी क्षेत्र विशेष की राजनीति नहीं करता, वह पूरे प्रदेश को अपना परिवार मानता है इसलिए इनेलो हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में रैली करके अपनी लोकप्रियता सिद्ध करती आई है और जनता ने इनेलो को प्यार दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार को उन्होंने गांव अरनियांवाली, रंधावा, रूपाणा, लुदेसर, हंजीरा, रामपुरा ढिल्लो, राजपुरा साहनी, गुसाइंयाना, खेड़ी, कुम्हारिया, कागदाना, जसानियां, गिगोरानी, नाथुसरी कलां, तरकांवाली, शाहपुरिया, रामपुरा बागडियान, चाहरवाला, जोगीवाला, रूपाणा जाटान, रूपाना बिशभनोइंयान, शकरमंदौरी और माखोसरानी का दौरा कर रैली का न्यौता दिया। रामपुरा ढिल्लो में आयोजित जनसभा में चौटाला ने कहा कि सम्मान दिवस रैली का मकसद जनता को चौ. देवीलाल की नीतियों से तथा उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों से अवगत करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर पूर्व मंत्री भागी राम, युवा जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, महेंद्र बाना, अनिल कासनियां, सुभाष हंजीरा, गोपी राम, कृष्ण नंबरदार, पूर्व चेयरमैन दया राम, विजय सिंह कागदाना, अशोक कुमार, सुरेंद्र, हीरा और रविल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed