{"_id":"74db5e223d7eaceb7e41a3332cf9b2fc","slug":"ctm-raid-at-rice-mill-stocks-and-records-examined","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल पर सीटीएम का छापा, स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल पर सीटीएम का छापा, स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगराधीश अश्विनी मैंगी ने हरियाणा के जिला फतेहाबाद के उपमंडल टोहाना के बलियावाला रोड स्थित एक राइस मिल पर शुक्रवार को छापा मारकर स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की।
राइस मिल में नगराधीश को कई अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने मिल पर 15120 रुपये मार्केट फीस और 5760 रुपये का जुर्माना किया।
सीटीएम ने उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार के निर्देश पर टोहाना के बलियावाला रोड स्थित ज्योति राइस मिल पर छापा मारकर रेंडम चेकिंग करवाई।
मिल में उपलब्ध खुले धान को बोरियों में भरवाकर उसका वजन करवाया गया, जिसमें कुल 30 हजार क्विंटल माल पाया गया।
जांच में पाया गया कि मिल ने मार्केट फीस चोरी करके 280 क्विंटल माल सीधा किसानों से खरीदा था, जिसकी मार्केट फीस आदि नहीं चुकाई गई थी।
इस पर सीटीएम ने मिल पर 280 क्विंटल माल की मार्केट फीस के रूप में 7560 रुपये और 3780 रुपये जुर्माना लगाया।
इसके अलावा मिल पर एचआरडीएफ फंड के रूप में 7560 रुपये और 1890 रुपये जुर्माना लगाया गया।
इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव मनोहर भारती और मंडी सुपरवाइजर बलवान सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।