फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Riot of statements among wrestlers, denial of father of minor on Sakshi Malik claim, said- no threat received,

पहलवानों में बयानों का दंगल: साक्षी के दावे से नाबालिग के पिता ने किया किनारा, कहा-नहीं मिली कोई धमकी

Mon, 19 Jun 2023 11:26 AM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 19 Jun 2023 11:26 AM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व पहलवानों के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार जारी है। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं, नाबालिग के पिता ने भी बयान जारी कर साक्षी मलिक को घेरा है। 

विज्ञापन
Riot of statements among wrestlers, denial of father of minor on Sakshi Malik claim, said- no threat received,
साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों का विवाद अब बयानबाजी का दंगल बन गया है। साक्षी मलिक ने वीडियो जारी कर दावा किया था नाबालिग पहलवान पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दे चुकी है। जिस पर परिवार को धमकियां मिलने के कारण उन्होंने अपने बयान बदल दिए। इस बीच नाबालिग पहलवान के पिता ने साक्षी मलिक के धमकी मिलने के बाद बयान बदलने के दावे का खंडन किया है। पहलवान के पिता ने कहा- उनके परिवार को कोई धमकी नहीं मिली थी। साक्षी मलिक को अपना बयान स्पष्ट करना चाहिए। हमें जो करना चाहिए था, हमने कर दिया है। हमारे परिवार के खिलाफ धमकियों के ऐसे दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन


पहलवानों संग बैठे तीर्थ राणा के अनुसार
भाजपा जिलाध्यक्ष और जनवरी माह के आंदोलन में पहलवानों संग बैठे तीर्थ राणा ने कहा है कि न्याय की लड़ाई में पहलवानों के संग पहले भी थे और आज भी हैं। वहीं पहलवान साक्षी मलिक पर भाजपा नेत्री एवं पहलवान बबीता फोगाट ने पलटवार करते हुए साक्षी को कांग्रेस की कठपुतली करार दिया है। बबीता ने कहा है कि जो पत्र साक्षी मलिक व उसके पति सत्यव्रत दिखा रहे हैं, उस पर मेरे हस्ताक्षर नहीं है।
विज्ञापन


बबीता फोगाट ने ट्वीट कर दिया जवाब
बबीता फोगाट ने साक्षी मलिक के बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना शुरू करने के लिए भाजपा नेत्री बबीता फोगाट व तीर्थ राणा ने कहा था का जवाब रविवार को ट्वीट कर दिया। भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि साक्षी जो पत्र दिखा रही है, उस पर मेरे हस्ताक्षर नहीं है। बबीता ने साक्षी को कांग्रेस की कठपुतली बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि कि आपको अपनी वास्तविक मंशा बता देनी चाहिए। अब जनता आपसे सवाल पूछ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायराना अंदाज में दिया जवाब
बबीता फोगाट ने शायराना अंदाज में साक्षी मलिक को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक कहावत है कि जिंदगी भर के लिए आपके माथे पर कलंक की निशानी पड़ जाए, बात ऐसी न कहो दोस्त कि कह कर छुपानी पड़ जाए। बबीता ने आगे लिखा है कि वह खिलाड़ियों के साथ रही हैं और रहेंगी लेकिन वह कभी भी धरने प्रदर्शन के पक्ष में नहीं रही हैं। उन्होंने बार-बार पहलवानों को सलाह दी थी कि वह प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से मिलकर उनके सामने अपनी समस्या रखें, लेकिन पहलवानों को समाधान दीपेंद्र हुड्डा व भूपेंद्र हुड्डा में दिख रहा था।


साक्षी ने फिर सोशल मीडिया पर लिखा सरकार की गोद में जाकर बैठ गए दोनों
साक्षी मलिक ने बबीता के पलटवार का फिर से जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वीडियो में हमने तीर्थ राणा व बबीता फोगाट पर तंज कसा था कि कैसे उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए पहलवानों का इस्तेमाल किया और जब पहलवान विपदा में आए तो यह दोनों सरकार की गोद में जाकर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed