फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   One lakh rupees looted from a transporter in Karnal on the basis of pistol

करनाल: ट्रांसपोर्टर से तमंचे के बल पर लूटे एक लाख रुपये, ऑफिस में घुसकर की वारदात

Sat, 26 Nov 2022 03:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

आरोपियों ने ट्रांसपोर्ट ऑफिस में घुसते ही ट्रांसपोर्टर की कनपटी पर तमंचा रख दिया। ट्रांसपोर्टर के हाथ रस्सी से बांध दिए और पेंट की जेब से 50 हजार और बाद में गल्ले से भी 50 हजार रुपये निकाल कर ले गए।  

विज्ञापन
One lakh rupees looted from a transporter in Karnal on the basis of pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में नमस्ते चौक स्थित जनता पेट्रोल पंप के पास एक ट्रांसपोर्टर से दो नकाबपोश युवकों ने तमंचे के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे है। 
विज्ञापन


शिवाजी कॉलोनी गप्पू वाला बाग निवासी ट्रांसपोर्टर विकास कुमार ने सेक्टर-4 पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसकी जनता पेट्रोल पंप के पास गुप्ता टेंपो ट्रांसपोर्ट सर्विस के नाम से ट्रांसपोर्ट है। वह रात करीब 8:15 अकेला अपने ट्रांसपोर्ट पर बैठा हुआ काम कर रहा था तो उसी समय दो नौजवान लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे हुए उसके ट्रांसपोर्ट के ऑफिस में घुस गए।
विज्ञापन


जिसमें एक के हाथ में डंडा और दूसरे के हाथ में तमंचा था। उन्होंने आते ही दुकान का शटर बंद कर दिया और तमंचा उसकी कनपटी पर लगा दिया। बाद में दोनों बदमाशों ने उसे दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा होने कहा तो वह खड़ा हो गया और बदमाशों ने उसके दोनों हाथ भी रस्सी से बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवकों ने पहले उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाले और बाद में गल्ले में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए और जाते समय उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जिससे वह पुलिस को तुरंत फोन न कर सके। वहीं बाहर से शटर बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने काफी देर बाद हाथ खुल पाए और बाद में शटर खोलकर बाहर आया। जिसके बाद एक व्यक्ति का फोन से पुलिस को फोन किया। 


ट्रांसपोर्टर की शिकायत के आधार मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दुकान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -जितेंद्र कुमार, इंचार्ज, सेक्टर-चार चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed