फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   HBSE paper leak in Sonipat of Haryana, exam canceled at two centers

Sonipat: शुरू होने के आधे घंटे बाद लीक हुआ हिंदी का पेपर, दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द, नई तकनीक से पकड़ा मामला

Tue, 28 Feb 2023 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 07:41 PM IST
सार

दोनों परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक, पर्यवेक्षक व लिपिक को कार्यभार मुक्त किया गया है। पेपर लीक गोहाना के गांव जागसी और मुरथल के गांव ताजपुर स्थित परीक्षा केंद्र से किया गया था।

विज्ञापन
HBSE paper leak in Sonipat of Haryana, exam canceled at two centers
paper leak - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का हिंदी का प्रश्नपत्र शुरू होने के आधे घंटे बाद ही लीक हो गया। बोर्ड की नई तकनीक से पेपर लीक होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद बोर्ड के अधिकारियों ने यूनिक आईडी से परीक्षा केंद्रों की पहचान की। पेपर गोहाना के गांव जागसी और मुरथल के गांव ताजपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से लीक किया गया है।

विज्ञापन


भिवानी बोर्ड से दो टीमें दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं और पेपर लीक करने वाले दोनों विद्यार्थियों को पकड़ लिया। बोर्ड अध्यक्ष ने दोनों केंद्रों की परीक्षा को रद्द कर दी है। साथ ही दोनों केंद्रों के जातपुर के केंद्र अधीक्षक संदीप, पर्यवेक्षक भावना व लिपिक कविता, जागसी के केंद्र अधीक्षक रविंद्र, पर्यवेक्षक बलराज और लिपिक जगबीर को परीक्षा के कार्यभार से मुक्त करते हुए तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। साथ ही विभागीय कार्यवाही के लिए शिक्षा विभाग को लिखा है।
विज्ञापन


मंगलवार को 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर था। दोपहर 12:30 बजे परीक्षा शुरू हुई तो आधे घंटे बाद गोहाना के गांव जागसी स्थित परीक्षा केंद्र से पेपर मोबाइल पर वायरल हो गया। बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने बताया कि यूनिक आईडी से परीक्षा केंद्रों की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1.16 बजे गोहाना के जागसी से पेपर लीक किया गया। उसके करीब 20 मिनट बाद ही मुरथल के ताजपुर से भी पेपर लीक होने का पता लगा, जिसके बाद दो टीमें गठित कर दोनों परीक्षा केंद्रों पर भेजी गईं। क्यूआर कोर्ड की मदद से पेपर लीक करने वाले दोनों विद्यार्थियों को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि ताजपुर के परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी ने क्यूआर कोड पर अंगुली रखकर फोटा खिंचा था, लेकिन पेपर में हिडन कोड भी है, जिससे उसे पकड़ा गया। पकड़े गए विद्यार्थियों की यूएमसी बनाई गई है। जागसी के परीक्षा केंद्र को गोहाना व ताजपुर के परीक्षा केंद्र को सोनीपत शिफ्ट कर दिया गया है।


सोनीपत के गांव जागसी व ताजपुर में हिंदी का पेपर लीक किया गया था। दोनों परीक्षा केंद्रों का हिंदी विषय का पेपर रद्द करने के साथ दोनों केंद्रों को शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक, पर्यवेक्षक व लिपिकों को परीक्षा के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। अधीक्षक, पर्यवेक्षक व लिपिकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। -वीपी यादव, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed