फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Case of cyber fraud registered in Narnaul

Narnaul: न ओटीपी मांगा और न कोई प्रलोभन का मैसेज, फिर भी बैंक अकाउंट से निकले 50 हजार रुपये

Thu, 22 Dec 2022 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 01:44 PM IST
सार

साइबर पुलिस थाना में दी शिकायत में अनु यादव ने बताया है कि नसीबपुर की पीएनबी शाखा में उसका खाता है। इस अकाउंट से 16 से 19 दिसंबर तक रोजाना चार दिन 10-10 हजार रुपये निकाले गए। अंतिम पांचवीं बार 19 दिसंबर को ही 9999 रुपये निकाले गए।

विज्ञापन
Case of cyber fraud registered in Narnaul
cyber crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

नारनौल में कोई दिन ऐसा नहीं निकल रहा जब साइबर अपराधी घर बैठे लोगों के अकाउंट को खाली नहीं कर रहे हो। अक्सर ऐसे केसों में देखने को आता है कि बैंक उपभोक्ता को किसी ना किसी तरह का लालच व अन्य प्रलोभन देकर ओटीपी या अन्य तरह के मैसेज भेजकर जानकारी हासिल कर ली जाती है और फिर बाद में उनके अकाउंट से पैसा निकाल लिया जाता है। इस बीच अब एक अलग ही केस सामने आया है। इस केस में न तो बैंक उपभोक्ता के पास कोई ओटीपी आया न ही कोई कॉल आई और न ही प्रलोभन जैसे कोई मैसेज आए। इसके बावजूद भी अकाउंट से पैसा निकल गया। अब पीड़िता बैंक उपभोक्ता ने पीएनबी प्रबंधक और साइबर पुलिस थाना में अलग-अलग शिकायत दी है।
विज्ञापन


नसीबपुर में पीएनबी प्रबंधक को दी शिकायत में गांव खासपुर की महिला अनु यादव ने बताया है कि 16, 17,18 व 19 दिसंबर को लगातार उसके अकाउंट से पैसा निकल गया। पहली तीन तारीख को तो अकाउंट से निकले पैसे का मैसेज तक नहीं आया। अंतिम बार जब अकाउंट से 9999 रुपये निकले तो पैसा कटने का मैसेज मोबाइल पर आया। उसके बाद बैंक अकाउंट को बंद करवाया गया। उसके इस अकाउंट से 49 हजार 999 रुपये की राशि निकली है। इसकी जांच की जाए और वापस अकाउंट में यह पैसा डलवाया जाए।
विज्ञापन


वहीं साइबर पुलिस थाना में दी शिकायत में अनु यादव ने बताया है कि नसीबपुर की पीएनबी शाखा में उसका खाता है। इस अकाउंट से 16 से 19 दिसंबर तक रोजाना चार दिन 10-10 हजार रुपये निकाले गए। अंतिम पांचवीं बार 19 दिसंबर को ही 9999 रुपये निकाले गए। हैरानी है कि 40 हजार राशि निकली उसका कोई मैसेज मोबाइल पर नहीं आया। पांचवीं बार जो पैसा 9999 रुपये खाता से निकला उसका ही मैसेज मोबाइल पर आया। शक होने पर बैंक में गई और पासबुक अपडेट करवाई तो पता चला उससे पहले भी लगातार रोजाना चार दिन से 10-10 हजार की राशि खाता से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया है कि यह राशि उसने नहीं निकाली। ना ही मोबाइल पर कोई ओटीपी या मैसेज प्राप्त हुआ। आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अकाउंट से निकाली गई राशि वापस दिलवाई जाए।


क्या कहते है बैंक प्रबंधक
नसीबपुर पीएनबी प्रबंधक चंद्रप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में बैंक उपभोक्ता ने शिकायत दी है। हम अपने स्तर पर भी पूरी तरह जांच कर रहे है। वहीं साइबर पुलिस थाना से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रयास रहेगा जल्द ही आरोपी तक पहुंचकर पैसा वापस दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed