फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Animal sacrificed at religious place, accused father-son arrested in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: रिश्तेदार के घर बेटे का जन्म हुआ तो धार्मिक स्थल पर दी पशु बलि, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2023 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 09:45 PM IST
सार

लोग पहुंचे तो आरोपी मृत पशु धर्मस्थल में छोड़कर फरार हो गए थे। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Animal sacrificed at religious place, accused father-son arrested in Kurukshetra
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव सिंगपुरा के एक धार्मिक स्थल पर पशु बलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धर्मस्थल में हुई तांत्रिक क्रिया के विरोध में लोगों में रोष पनप रहा है। गांववासी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले शनिवार की रात में धर्मस्थल पर पशु बलि की सूचना के बाद कुछ लोग एकत्रित हुए तो आरोपी मृत पशु को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पशु चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे जमीन में दबा दिया। मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के रहने वाले रिश्तेदार के घर बेटे का जन्म हुआ है। मन्नत पूरी होने पर तांत्रिक क्रिया के तहत पशु बलि दी गई है।
विज्ञापन


थाना केयूके में दर्ज शिकायत में गांववासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव के मदनलाल व उसके बेटे सुल्तान ने तांत्रिक विद्या करते हुए धर्मस्थल पर पशु बलि दी है। इससे यहां पूजा पाठ करने वाले लोगों में भारी रोष है। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं। बताया गया कि आरोपी मदन लाल व उसका बेटा पहले भी तांत्रिक क्रियाएं करते हुए गांव में पकड़े गए थे। इस बार भी उनको पंचायत में बुलाया गया था, मगर आरोपी पहले ही फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना केयूके प्रभारी देवेंद्र कुमार और जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पशु चिकित्सक से मृत शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चिकित्सक के अनुसार, आरोपियों ने पशु के दिल में सुआ मारकर उसकी हत्या की है। इस मामले में आरोपी मदन लाल और उसके बेटे सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रिश्तेदार के घर बच्चे के जन्म के बाद दी बलि
पुलिस के अनुसार, मदन की कोई रिश्तेदारी पंजाब में पड़ती है। उसके रिश्तेदारों का उसके घर आना-जाना लगा ही रहता है। कुछ दिन पहले उसके रिश्तेदार के घर बेटे का जन्म हुआ है। इसी के तहत तांत्रिक क्रिया में पशु बलि दी गई है।


सख्त कार्रवाई करने की मांग
गांव के लोगों का कहना कि इस घटना से पूरे गांव में रोष फैल रहा है। तंत्र-मंत्र के तहत पशु की बलि देने से लोग डरे हुए हैं। उनकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed