फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   congressi explicit on rude comment

अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के कांग्रेसी

Mon, 28 Oct 2013 09:02 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2013 09:02 PM IST
विज्ञापन
congressi explicit on rude comment
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता का पुतला फूंका।  कांग्रेसियों ने कहा कि गुप्ता को खुद में झांकना चाहिए और फिर कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी करनी चाहिए।
विज्ञापन



जींद के बस स्टैंड के बाहर पुतला जलाने से पहले आयोजित सभा में जिप सदस्य प्रकाश बोहतवाला समेत कार्यकर्ता अनिल जागलान, सुरेंद्र हुड्डा, प्रवीण ढिल्लों ने कहा कि पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता उम्र के इस पड़ाव पर आकर इस तरह की पारिवारिक टिप्पणी करते हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता। कल तक गुप्ता दीपेंद्र और राहुल गांधी का गुणगान करते थे। जागलान ने कहा कि राजनीति और परिवार को एक साथ नहीं मिलाया जा सकता है।
विज्ञापन


दीपेंद्र को लेकर जो टिप्पणी मांगेराम गुप्ता ने की है वह एकदम गैर जिम्मेदार है। जागलान ने कहा कि गुप्ता ने कुछ दिन पहले ही इनेलो ज्वाइन की है। लेकिन जो बयानबाजी गुप्ता कर रहे हैं, उसे तो इनेलो भी स्वीकार नहीं करती है। इनेलो के किसी भी नेता ने आज तक किसी भी दूसरे दल के नेता के बारे में पारिवारिक बयानबाजी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर मांगेराम गुप्ता ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर माफी न मांगी तो कांग्रेस इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाएगी। नेताओं ने कहा कि गुप्ता पिछले एक साल में दो बार तो पार्टी बदल चुके हैं और अब भी पता नहीं कि वे इनेलो में कितने दिन और रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जो टिप्पणी मांगेराम गुप्ता ने रविवार को की है। इस प्रकार की एक दो और विवादित टिप्पणी कर दी तो इनेलो ने ही मांगेराम गुप्ता को चलता कर देगी। सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने बस स्टैंड के बाहर टी प्वाइंट पर मांगेराम गुप्ता का पुतला जलाया।



यह था मामला
पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा था कि अगर किसी व्यक्ति को जनसंख्या नियंत्रण की सीख लेनी है तो वह रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को अपना आदर्श बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed