फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   congress rajyasabha mp singh said politics is lucrative business

हे राम! कांग्रेस के नेताजी ने यह क्या कह दिया?

Mon, 07 Oct 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Mon, 07 Oct 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
congress rajyasabha mp singh said politics is lucrative business

हरियाणा के कांग्रेसी नेता बीरेंद्र सिंह ने एक बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। खास बात यह है कि जब उन्होंने यह बयान दिया, तो स्टेज पर उनके साथ सोनिया गांधी की करीबी शैलजा कुमारी भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद सिंह ने दावा किया कि राजनीति में शामिल होने के बाद करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। उन्होंने कहा, "राजनीति काफी फायदेमंद पेशा है, भले आप जिंदगी के दूसरे हिस्सों में नाकाम हो जाएं।"
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शैलजा के साथ मंच साझा करते हुए सिंह ने कहा, "और इनमें से कई कामयाब भी हो गए हैं। वे लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में खेलते हैं। और राजनीति में सही लोगों को कुचलकर आगे बढ़ना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने कहा कि नेताओं को मंत्री बनने से पहले अपनी संपत्ति का खुलासा करना चाहिए।

इसके बाद मंत्री बनने से पहले और बाद की संपत्ति की तुलना की जानी चाहिए। अगर अंतर ज्यादा पाया जाता है, तो इस मामले की जांच होनी चाहिए।

जाने-माने वकील और आम आदमी पार्टी के सदस्य प्रशांत भूषण ने कहा कि सिंह का बयान पूरी तरह सही है और राजनीति कई लोगों के लिए पैसा कमाने का आसान जरिया बन गया है।


कुछ महीने पहले भी सिंह ने कुछ ऐसा ही विवादित बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि कुछ ऐसे भी लोग मौजूद हैं, जो एक राज्यसभा सीट के लिए 100 करोड़ रुपए तक देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed