{"_id":"66ca6fc9097668df4f0da354","slug":"zero-period-in-rajkiya-schools-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122367-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अब राजकीय स्कूलों में लगेगा जीरो पीरियड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अब राजकीय स्कूलों में लगेगा जीरो पीरियड
Sun, 25 Aug 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
पेज चार की प्रस्तावित लीड:
- पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों का होगा उपचारात्मक शिक्षण, डीईओ ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अब राजकीय स्कूलों में जीरो पीरियड भी लगेगा। इस पीरियड में कक्षा में पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को विशेष रूप से उपचारात्मक शिक्षण करवाया जाएगा। इसके लिए मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दे दिया गया है। अब जल्द ही कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
कक्षा में मानसिक रूप से पिछड़े विद्यार्थी भी होते हैं। इसी प्रकार एक अन्य श्रेणी विशिष्ट व प्रतिभावान छात्रों की होती है। मंदबुद्धि बालकों की भी एक श्रेणी होती है। पिछड़े बालक अपनी आयु के अन्य छात्रों की तुलना में एक कक्षा नीचे होते हैं। प्रतिभावान विद्यार्थी शिक्षक से एक कदम आगे चलने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार कक्षा में सभी विद्यार्थी एक समान बौद्धिक क्षमता के नहीं होते। इनकी बुद्धि का स्तर का भिन्न-भिन्न होता है। शिक्षक कक्षा में जो पढ़ाता है, उसमें पिछड़ी श्रेणी के विद्यार्थी पिछ़ड़ जाते हैं। अन्य छात्रों के समान प्रतिदिन का गृहकार्य पूरा नहीं कर पाते। ऐसे विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की जरूरत होती है।
अब शिक्षा विभाग प्रतिदिन स्कूलों में जीरो पीरियड की शुरुआत करने जा रहा है। यह प्रथम पीरियड से पहले लगेगा। जीरो पीरियड में शिक्षक इन पिछड़े विद्यार्थियों को उपचारात्मक शिक्षण करवाएगा ताकि इनको सामान्य छात्रों के बराबर लाया जा सके। करीब 40 मिनट के इस जीरो पीरियड में शिक्षक इन पिछड़े विद्यार्थियों का अलग से अध्ययन करवाएंगे। इनकी शिक्षण कमजोरी को दूर किया जाएगा। उपचारात्मक शिक्षण कक्षा छह से आठ के छात्रोंं का करवाया जाएगा। जैसे ही शिक्षकों को प्रशिक्षण मिल जाता है। यह शिक्षण शुरू होगा। इससे इन कक्षाओं के शिक्षण में व्यापक स्तर पर सुधार आएगा।
विज्ञापन
- जिले के 364 राजकीय स्कूलों में है साढ़े 32 हजार छात्र संख्या
दादरी जिले की बात करें तो कुल 364 राजकीय स्कूल हैं। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में फिलहाल करीब साढ़े 32 हजार विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। 31 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी और अभी छात्र संख्या बढ़ने का अनुमान है।
वर्सन:
उपचारात्मक शिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दे दिया गया है। जल्द ही कक्षा छह से आठ को पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद जीरो पीरियड शुरू हो जाएगा। इससे शिक्षण में पिछड़े छात्रों के स्तर को ऊंचा उठाया जा सकेगा।-
डॉ. महेंद्र सिंह, बीआरपी, शिक्षा विभाग
फोटो 15
दादरी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद