फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth shot suicide with father's license pistol by writing suicide note

सुसाइड नोट लिख पिता की लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने खुद को मारी गोली

Tue, 01 Oct 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth shot suicide with father's license pistol by writing suicide note
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
दादरी शहर की एमसी कॉलोनी निवासी एक युवक ने रविवार देरशाम अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सिटी थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने मृतक के दादा के बयान पर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एमसी कॉलोनी निवासी विक्की सिवाच (23) बीए की पढ़ाई के साथ दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। चार दिन पहले ही वह अपने घर दादरी आया था। विक्की का परिवार मूल रूप से झज्जर जिले के गांव पहाड़ीपुर का रहने वाला है और उसके पिता भूप सिंह बीएसएफ जवान हैं। भूप सिंह की मौजूदा पोस्टिंग उड़ीसा में है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के दादा अनूप सिंह ने बताया कि रविवार शाम वह और विक्की ही घर पर थे। शाम को विक्की बाजार से घर लौटा था और इसके बाद कुछ देर उनसे बातचीत कर अपने कमरे में चला गया। कुछ समय बाद ही उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह विक्की के कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिला। इसके तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस टीम जांच के लिए मृतक के घर पहुंची और वहां मिले सुसाइड नोट और पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी है वो उसके पिता की है। उन्होंने बताया कि युवक ने दाई कनपटी पर गोली मारी, जो आर-पार निकल गई। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया और मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी, चरखी दादरी निरंजन कुमार ने कहा कि एमसी कॉलोनी निवासी विक्की ने रविवार देरशाम घर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने मृतक के दादा अनूप सिंह के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed