फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Youth Parliament training given to spokespersons of 40 schools

40 स्कूलों के प्रवक्ता को दिया युवा संसद का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth Parliament training given to spokespersons of 40 schools
चरखी दादरी। गांव बिरही कलां स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में भिवानी और दादरी जिले के 40 स्कूलों से राजनीति शास्त्र के प्राध्यापकों ने युवा संसद कार्यक्रम का प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान प्रभारी राजबाला फौगाट ने की।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्राध्यापक व विंग प्रभारी सुजीता ने कहा कि युवा संसद का आयोजन युवाओं में नेतृत्व करने का विकास करता है। ऐसे कार्यक्रम से ही देश के सामाजिक व आर्थिक मामलों पर युवाओं के मत को जानने का मौका भी मिलता है। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स छत्र सिंह, डॉ. ओमप्रकाश व मनोज यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी पीपीटी व वीडियो के माध्यम से दी।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर छत्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के सभी खंडों में चार-चार विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा जो विद्यालय प्रथम आएगा वह जिला स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होगा। जिला स्तर पर प्रथम स्कूल राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेगा। प्राध्यापक घनश्याम ने कहा कि युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रणाली की समझ विकसित होगी। इस दौरान विरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, हरपाल, कविता व मूर्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed