{"_id":"66f209a239663f49ed063dba","slug":"youth-not-inerested-in-iti-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-123821-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक, युवा नहीं दिखा रहे रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि नजदीक, युवा नहीं दिखा रहे रुचि
Tue, 24 Sep 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
जिला नोडल आईटीआई में 60 तो महिला आईटीआई में 110 सीटें अभी खाली, दाखिला प्रक्रिया बंद में होने एक सप्ताह का समय शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया थम गई है। अंतिम तिथि नजदीक होने के बाद भी युवा दाखिले में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ओवरऑल स्थिति देखें तो आईटीआई संस्थानों की करीब 20 फीसदी सीटें खाली हैं।
रावलधी स्थित जिला नोडल आईटीआई प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान में दो दिन के अंतराल पर एक आवेदक दाखिले के लिए पहुंच रहा है। लेकिन, सभी आवेदक फीस नहीं भरते। इससे उनका दाखिला रद्द हो रहा है। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। फिलहाल दाखिला प्रक्रिया थमी है। संस्थान में 604 सीटें हैं। इनमें से 544 सीटें फुल हो चुकी हैं। संस्थान में ड्रेस मेकिंग, कारपेंटर, पेंटर, स्टेनो हिंदी की 60 सीटें खाली हैं।
महिला आईटीआई दादरी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान में 166 सीटें हैं। इनमें से 56 सीटों पर दाखिले हुए हैं। 110 सीटें खाली हैं। संस्थान की कटाई व बुनाई ट्रेड में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। वहीं, सांतौर आईटीआई प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि संस्थान में कुल 148 सीटें हैं। इनमें से चार ट्रेडों की 34 सीटें खाली हैं। 114 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। ड्रेस मेकिंग में अभी तक किसी भी युवा ने रुचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
कादमा आईटीआई प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में यथासंभव स्थिति बनी हुई है। संस्थान की 220 में से केवल 34 सीटें ही खाली रही हैं। ड्रेस मेकिंग में सभी बीस सीटें खाली हैं।
- अवकाश के दिन नहीं होंगे दाखिले
आईटीआई में सितंबर माह में भी ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया जारी है। इसमें संस्थान अवकाश के दिन दाखिला नहीं करेगा। जिन युवाओं को दाखिला लेना है, वे संस्थान में जाकर दाखिला ले सकते हैं।
फोटो - 32
रावलधी स्थित जिला नोडल आईटीआई। संवाद