{"_id":"68c1bdb85b34a4278107cba1","slug":"youth-died-in-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144393-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बहन के घर जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बहन के घर जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
Wed, 10 Sep 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
ढाणी फाटक आरओबी पर हुए हादसे के बाद घटना स्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
फोटो 05
महेंद्रगढ़ जिले के डैरोली गांव का रहने वाला था युवक, शहर के ढाणी फाटक ओवरब्रिज पर कार से टकराई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के ढाणी फाटक ओवरब्रिज पर मंगलवार रात कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में महेंद्रगढ़ जिले के डैरोली गांव निवासी बाइक सवार पंकज (30) की मौत हो गई। वह समसपुर गांव से अपनी बहन की ससुराल घसोला जा रहे थे। दादरी शहर थाना पुलिस ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज ट्रक ड्राइवर थे। वह किसी काम से समसपुर आए थे। मंगलवार शाम को वहां से बाइक पर सवार होकर अपनी के बहन के पास घसोला गांव जाने के लिए निकले थे। जब वह ढाणी फाटक ओवरब्रिज पर पहुंचे तो एक कार से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल पंकज को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप ने बताया कि पंकज की बहन के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- अविवाहित थे पंकज, माता-पिता की हो चुकी मौत
पंकज अविवाहित थे। उनकी इकलौती बहन ऋतु की शादी दादरी जिले के घसोला गांव में हुई थी। वहीं, पंकज के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार छोड़कर भाग निकला।