{"_id":"62accde1c1c62644c951f6cd","slug":"youth-blocked-the-road-for-one-and-a-half-hours-in-protest-against-agneepath-charkhidadri-news-hsr63453764","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने डेढ़ घंटे रोड रखा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने डेढ़ घंटे रोड रखा जाम
विज्ञापन
बाढड़ा। अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने शुक्रवार सुबह कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। युवाओं ने उस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। एसडीएम, डीएसपी और थाना प्रभारी ने युवाओं को समझाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। करीब डेढ़ घंटे बाद युवाओं ने जाम खोला और इसके बाद ही ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो पाई। वहीं, जाम के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह करीब दस बजे एकत्र हुए युवाओं ने क्रांतिकारी चौक पर जाम लगा दिया। इसके बाद युवाओं की संख्या बढ़ती चली गई। राड जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी देशराज और बाढड़ा थाना प्रभारी चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में ही युवाओं ने वाहन चालकों को रोक लिया और चौक से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। आक्रोशित युवाओं ने डंपरों और ट्रैक्टरों पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब साढ़े 11 बजे युवाओं ने जाम खोला और इससे पहले एसडीएम संजय कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिये पुरानी प्रक्रिया के अनुसार सेना भर्ती करने की मांग की गई।
युवाओं के समर्थन में श्योराण खाप समेत विभिन्न संगठन भी सड़क पर उतर आए। श्योराण खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला ने कहा कि सरकार पहले किसानों पर काले कानून लागू कर रही थी और अब युवाओं व फौज पर भी इसी तरह के कानून थोप रही है। इन्हें किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। वहीं, सीताराम शर्मा ने कहा कि इसके विरोध में हमें संगठित होकर आंदोलन करना चाहिए। प्रदर्शन में राजकुमार हडोदी, मुकेश, अमित, सोनू, रविंद, विष्णु, संदीप, मोहित, दिपक, नरेश, मनोज, लोकेश व साहिल समेत सैकड़ों युवा शामिल हुए।