{"_id":"66ad7dfe7c6175bb8b0ee7a5","slug":"won-medal-in-boxing-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121400-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में अंशिका ने स्वर्ण और आर्यन ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में अंशिका ने स्वर्ण और आर्यन ने जीता रजत पदक
Sat, 03 Aug 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
तीसरी हरियाणा जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्योनाथ बॉक्सिंग एकेडमी के मुक्केबाजों ने जीते तीन पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के कलियाणा रोड स्थित श्योनाथ नंबरदार बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने तीसरी हरियाणा जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीन पदक हासिल किए हैं। इसमें प्रदेश के 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
कोच कप्तान सिंह ने बताया कि स्पर्धा में मांढी निवासी आर्यन ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है। वहीं, 80 से ज्यादा भार वर्ग में घसौला निवासी राहुल चाहर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार 80 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी निवासी अंशिका ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी और स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि अब अंशिका आठ से 11 अगस्त तक एनसीआई रोहतक में भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में सफल होने पर अंशिका एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग ले सकेगी। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त से 10 सितंबर तक आबूधाबी में एशियन चैंपियनशिप होनी है।
विज्ञापन
इस मौके पर योगी पीतांबर नाथ ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया। संस्थापक मीर सिंह सांगवान, सचिव मनोज मैथोला ने चयनित प्रतिभागियों को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान अधिवक्ता देवेंद्र चाहार, सुभाष चरखी, उप-प्रधान सागर, जीतू खेड़ी, धर्मवीर साहुवास, जोनी बामला, अजीत प्रधान ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
फोटो - 31
श्योनाथ एकेडमी के खिलाड़ियों के आशीर्वाद देते योगी पीतांबर व संस्था सदस्य। स्रोत : कोच