Haryana: रोडवेज कंडक्टर से महिला ने छिनी टिकट काटने की मशीन, आईडी को लेकर हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
हरियाणा रोडवेज की बस में एक महिला ने कंडक्टर की टिकट काटने वाली मशीन को छीन लिया।कंडक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बस में सवार महिला ने कंडक्टर के हाथ से टिकट काटने की मशीन छीन ली। कंडक्टर ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंडक्टर अंकित व ड्राइवर रमेश के बयान दर्ज किए। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर अंकित ने बताया कि बुधवार को उनकी बस दिल्ली से चलकर चरखी दादरी होते हुए झोझूकलां जा रही थी। बस में छुछकवास से दो महिला यात्री चढ़ीं। उनमें से एक बुजुर्ग थी। जब महिलाओं से उसने टिकट लेने के लिए कहा तो उनमें से एक ने सीनियर सिटीजन का हवाला देते हुए टिकट देने की बात कही। इस पर कंडक्टर ने उक्त महिला से आईडी मांगी।
आईडी के नाम पर महिला ने दिखाया कैंटीन का कार्ड
आईडी के नाम पर महिला ने उसे फौजी कैंटीन का कार्ड दिखा दिया। इस पर कंडक्टर ने इसे मान्य न होने की बात कही। इसी दौरान बस चरखी दादरी में जनता कॉलेज के पास पहुंच गई। बस के रुकने पर उक्त महिला के साथ एक अन्य महिला और थी। वह मौका देखकर कंडक्टर के हाथ से टिकट काटने की मशीन छीनकर ले गई।
वहीं, इस छीना-झपटी में महिला का कैंटीन कार्ड कंडक्टर के पास रह गया। कंडक्टर ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और बस में सवार यात्रियों को अन्य बस से गंतव्य की तरफ रवाना किया। वहीं, सूचना मिलने जांच अधिकारी राजकला मौके पर पहुंचीं और और कंडक्टर अंकित व ड्राइवर रमेश के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी राजकला ने कहा कि कंडक्टर और चालक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। कैंटीन कार्ड से महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
दादरी डिपो की बस है। महिला द्वारा कंडक्टर की टिकट मशीन छीनकर ले जाने की शिकायत आई है। इस बारे में आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया गया है। - नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, चरखी दादरी डिपो।
ये भी पढ़ें: Haryana Crime: पुरानी रंजिश में युवक ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार