{"_id":"68b4afa44fd9d6a7c3071063","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143805-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जान गई, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जान गई, हत्या का शक
Mon, 01 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। डुडीवाला किशनपुरा गांव निवासी कौशल्या (54) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पुत्रवधू ने पुलिस को कॉल कर अपने देवर ही हत्या का शक जाहिर किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के बेटे सोनू के बयान दर्ज किए। सोनू की मांग पर पुलिस ने मौत का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए दादरी नागरिक अस्पताल में चिकित्सकाें के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को कौशल्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पुत्रवधू प्रमिला ने पुलिस को सूचना देकर कहा कि उसके देवर ने उसकी सास की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया और वहां कागजी कार्रवाई कर बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।