फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wheat procurement: Farmers did not reach six centers, only two arrived

गेहूं खरीद : छह केंद्रों पर नहीं पहुंचे किसान, दो पर ही आई आवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement: Farmers did not reach six centers, only two arrived
दादरी मंडी में लगी गेहूं की ढेरी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गेहूं सीजन का समय पीक पर है, लेकिन खरीद केंद्रों पर आवक बढ़ने की बजाय घटती जा रही है। मंगलवार को छह केंद्रों पर किसान नहीं पहुंचे, जबकि बाकी दो केंद्रों पर भी सिर्फ 14 किसान ही पहुंचे। इनमें से नौ किसानों ने ही सरकारी एजेंसी को अपना गेहूं बेचा। मंगलवार को तीन केंद्रों पर हैफेड ने महज 258 क्विंटल ही गेहूं बेचा।
विज्ञापन

खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ने की बजाय कम होती जा रही है। मंगलवार को भी जिले में से आठ केंद्रों में से बौंदकलां व छपार केंद्र पर ही किसान पहुंचे। यहां पहुंचे 14 किसानों में से पांच ने आढ़तियों को ही गेहूं बेचा। 12 किसान बौंदकलां केंद्र पर और दो किसान छपार केंद्र पर पहुंचे, जबकि दादरी की अनाज मंडी में गेहूं को लेकर कोई भी किसान नहीं पहुंचा। वहीं, मंगलवार को 78 किसान 1680 क्विंटल सरसों लेकर मंडी में पहुंचे। मंगलवार को 40 लैब सरसों का भाव 6760 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को नौ किसानों ने 258 क्विंटल गेहूं को सरकारी एजेंसी को बेचा है। इनमें से बौंदकलां केंद्र पर चार किसानों ने 112 क्विंटल गेहूं तो वहीं छपार केंद्र पर दो किसानों ने 46 क्विंटल गेहूं सरकारी एजेंसी को बेचा है। 26 अप्रैल तक की खरीद स्थिति देखें तो अब तक करीब 650 किसानों से साढ़े 52 हजार क्विंटल गेहूं को खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed