फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   wheat and musturd wet in rain

Charkhi Dadri News: बारिश से मंडी परिसर में पानी में बहती दिखी व्यवस्था

Fri, 11 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
wheat and musturd wet in rain
बाढड़ा अनाज मंडी में बारिश से भीगी सरसों की ढेरी। संवाद
फोटो 34
विज्ञापन

बाढड़ा अनाज मंडी में गेहूं की ढेरी के समीप भरा पानी। संवाद
फोटो 35
बाढड़ा अनाज मंडी में बारिश से भीगी सरसों की ढेरी। संवाद
फोटो 36
दादरी मंडी में सरसों के बैग के समीप भरा पानी निकालते श्रमिक। संवाद
फोटो 37
दादरी मंडी परिसर में बारिश से भीगी सरसों व गेहूं की ढेरियां। संवाद


- बारिश से दादरी और बाढड़ा अनाज मंडी में गेहूं व सरसों भीगी, अधूरे इंतजाम की खुली पोल, खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद मंडियों में हर ढेरी पर नजर नहीं आया तिरपाल, बाढड़ा में मंडी परिसर से बाहर पड़ा गेहूं भीगा

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। मौसम के बदले मिजाज ने वीरवार को जिले की मंडियों में अधूरे इंतजाम की पोल खोल दी। बारिश के पानी से गेहूं और सरसों की ढेरियां भीगने से व्यवस्था बहती नजर आई। दादरी के अलावा, बाढड़ा मंडी में गेहूं व सरसों की ढेरियां भीग गईं।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से खराब मौसम की चेतावनी जारी करने के बाद भी दादरी और बाढड़ा मंडी में लापरवाही बरती गई। दादरी मंडी में अलसुबह हुई बारिश से टिन शेड से बाहर रखा अनाज भीग गया। सुबह करीब 11 बजे तक कर्मचारी ढेरियों के समीप भरे बारिश के पानी को निकालते नजर आए। वहीं, मार्केट कमेटी सचिव का तर्क है कि खराब मौसम संबंधी अलर्ट की जानकारी आढ़तियों को समय रहते दे दी गई थी। कुछ ढेरी के तिरपाल हवा से हट गए। इस वजह से थोड़ा-बहुत अनाज भीग गया। नुकसान अधिक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुबह आढ़तियों ने कर्मचारियों से भीगा हुआ अनाज एकत्र करवा लिया। बाद में इसे धूप में सुखाया गया। मार्केट कमेटी के सचिव विजय कुमार ने बताया कि सभी आढ़तियों को दिन में ही मौसम संबंधी चेतावनी की सूचना दी गई थी। इसके बाद आढ़तियों ने तिरपाल से अनाज कवर किया था। रात को आई बारिश व तेज हवा के कारण तिरपाल हट गए। इससे थोड़ी सरसों व गेहूं भीगे हैं। उन्होंने मंडी का निरीक्षण किया और नुकसान की जांच की। उनका कहना है कि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। भीगा हुआ अनाज सुखा लिया गया।


- बाढड़ा मंडी में तिरपाल की कमी से भीगी किसानों की मेहनत
बाढड़ा में वीरवार को बारिश हुई, जिससे अनाज मंडी में शेड से बाहर रखा हजारों क्विंटल सरसों व गेहूं भीग गया। इससे कुछ अनाज खराब हाेने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, किसानों की मेहनत को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की पर्याप्त व्यवस्था मंडी में नजर नहीं आई। यहां तक कि उठान के लिए रखे गए सरसों के बैग भी बारिश के पानी से गीले हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed