फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Weather will change from today, rain is forecast till 27th

Charkhi Dadri News: आज से बदलेगा मौसम, 27 तक बारिश होने का पूर्वानुमान

Sat, 23 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 23 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, rain is forecast till 27th
शुक्रवार को दादरी शहर में छाए बादल।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रही। मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। आसमान में हल्की बादलवाही बनी रही। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

वहीं, वातावरण में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत रही। वीरवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है। क्षेत्र में इस समय बारिश की सख्त जरूरत बनी हुई है। बाजरा व धान की फसल को बारिश की जरूरत है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर बनने जा रहा है। इससे अगले 24 घंटों के दौरान बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 से 27 अगस्त तक मानसून बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से मानसून टर्फ यानी अक्षय रेखा फिर से हरियाणा में पहुंच गई है। अगस्त महीने के अंत तक मानसून लगातार सक्रिय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed