{"_id":"62b4b12c76eb1c7b167049e5","slug":"waterlogging-is-a-big-problem-for-people-officials-should-prepare-long-term-plan-dc-charkhidadri-news-hsr634978960","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव लोगों के लिए बड़ी परेशानी, दीर्घकालीन योजना तैयार करें अधिकारी: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव लोगों के लिए बड़ी परेशानी, दीर्घकालीन योजना तैयार करें अधिकारी: डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने कहा है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। पानी निकासी से संबधित विभाग इस दिशा में अपनी दीर्घकालीन योजनाएं तैयार करें। हर साल बरसात के दिनों में पानी भरना दादरी के लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। उपायुक्त अपने कार्यालय में वीरवार को बाढ़ नियंत्रण के लिए बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मनरेगा स्कीम से दादरी जिले की नहरों की सफाई का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इससे कि बारिश के समय खेतों में पानी भरे तो उसको नहरों में डाला जा सके। नहरों की तरह ही गांवों में जोहड़ों की सफाई भी करने का अभियान चलाया जाए। इस कार्य में ग्रामवासी अपना सहयोग दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बौंद, इमलोटा, अचीना, जयश्री, बिरही, चरखी, कन्हेटी आदि गांवों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। समसपुर एसटीपी से भाकरा हेड तक बिछाई जा रही पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूरा करें। यह काम जुलाई के प्रथम सप्ताह में पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
- संसाधनों की कमी दूर करने के दिए निर्देश
उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने कहा कि सिंचाई और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी पानी निकासी के लिए अपने संसाधन, संयंत्र आदि को तैयार रखें। जो इंजन, मोटरें व पाईप आदि उपलब्ध हैं, वे सभी तकनीकी तौर पर दुरुस्त होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में चंडीगढ़ किसी उच्चाधिकारी से बात करनी है या पत्र लिखना है तो बेहिचक बताएं।
- बिजली निगम को दिए अस्थाई कनेक्शन जारी करने के आदेश
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बिजली वितरण निगम के अधिकारी पानी निकासी के लिए अस्थाई कनेक्शन तत्काल जारी करें। विभागीय स्तर पर कोई भी कार्य बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह पर पानी निकासी कार्य में बिजली कनेक्शन की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए।
- ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम अनिल यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रमेशचंद्र गौड़, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र सांगवान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोशनलाल श्योराण, एसडीओ सोहनलाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।