फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   waterlogging in vacant plots

Charkhi Dadri News: शहर के खाली प्लॉटों में भरा पानी, डेंगू-मलेरिया का बना खतरा

Mon, 21 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 21 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
waterlogging in vacant plots
शहर के वार्ड 19 स्थित 24 फुटा रोड के पास खाली जगह में भरा बारिश का पानी। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

फोटो: 20
शहर के वार्ड-17 में मकानों के चारों तरफ भरा बारिश का पानी। संवाद

फोटो: 21
वार्ड-18 में सांसद धर्मबीर सिंह के पीछे वाली गली में बने खाली प्लाॅट में भरा पानी। संवाद

फोटो: 22
शहर के वार्ड-19 स्थित 24 फुटा रोड के पास खाली जगह में भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो: 23
वार्ड 21 में घिकाड़ा रोड पर खाली जगह में भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो 24
दादरी नागरिक अस्पताल में खाली जगह पर भरा बारिश का पानी। संवाद
- लोग बोले : अब तक नगर परिषद ने फॉगिंग कराने की नहीं उठाई जहमत, 200 से अधिक प्लॉटों में भरा पानी
- नागरिक अस्पताल भी जलभराव से अछूता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मानसून सीजन के दौरान हुई करीब 250 एमएम बारिश से शहर में 200 से अधिक प्लॉटों में पानी भरा हुआ है। लंबा समय बीतने के बाद भी इसकी निकासी नहीं हुई है। अब तक इन क्षेत्रों में फॉगिंग करने भी टीम नहीं पहुंची है। ऐसे में लोगों को डेंगू व मलेरिया के डंक का खतरा सता रहा है। उन्होंने प्रशासन से खाली प्लॉटों से पानी निकासी कराने की मांग की है। अहम बात यह है कि शहर का नागरिक अस्पताल भी इससे अछूता नहीं है जबकि विभाग दूसरों को सीख दे रहा है।
शहरवासियों ने बताया कि लंबे समय तक जलभराव रहने से प्लॉट के साथ लगते मकानों की नींव तक पानी पहुंच रहा है। इसके अलावा डेंगू व मलेरिया के पांव पसारने की आशंका भी बनी हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद का आपसी तालमेल न होने से अब तक फॉगिंग भी शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में हुई बारिश के बाद डेंगू बुखार के मामलों में दादरी जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि हमारी टीम जलभराव वाले स्थानों पर काला तेल डाल रही है, लेकिन, शहर में फॉगिंग करने के लिए अब तक उनके पास जिला स्वास्थ्य अधिकारी का पत्र नहीं आया है। पत्र जारी होने के बाद ही फॉगिंग कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड-17 के 20 खाली प्लाॅटों में भरा पानी
वार्ड-17 के पार्षद सुधीर स्वामी ने बताया कि वार्ड में 20 से अधिक खाली प्लाॅटों में बारिश का पानी भरा हुआ है। लेकिन, नगर परिषद के कर्मचारियों ने अब तक प्लाॅटाें के पानी में पनपने वाले मच्छरों की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने बताया कि केवल कुछ जगहों पर काला तेल डाला गया है।
- वार्ड-18 के इन क्षेत्रों में भरा है बारिश का पानी
वार्ड-18 के पार्षद प्रतिनिधी कुलदीप गांधी ने बताया कि क्षेत्र की एमसी कॉलोनी की खाली पड़ी जगह के अलावा, 8 खाली प्लाॅटों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वार्ड के जलभराव वाले क्षेत्रों में उन्होंने काला तेल व दवा का छिड़काव करवा दिया है।
- वार्ड-19 में 22 प्लाॅटों और खाली क्षेत्र में भरा पानी
वार्ड-19 के पार्षद अजय कुमार ने बताया कि 7 हजार की आबादी वाले वार्ड के अधिकतर खाली पड़े स्थानों में बारिश का पानी भरा हुआ है। लगातार बारिश होने के कारण पानी निकासी के पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार दवा छिड़कने व फॉगिंग करने के लिए कहा गया है। लेकिन, अब तक वार्ड के किसी भी जलभराव वाली जगह में दवा या फॉगिंग करवाने का काम नहीं हुआ है।
- वार्ड-21 में खाली जगहों पर हुआ जलभराव
वार्ड-21 में 20 से अधिक प्लाॅटों के अलावा घिकाड़ा रोड पर खाली जगह ने तालाब का रूप ले लिया है। बारिश रुकने के बाद भी पानी की निकासी नहीं होने से लगातार मच्छर पनपने शुरू हो गए हैं। क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। अगर नगर परिषद की ओर से जल्दी ही फॉगिंग व दवा छिड़काव का काम शुरू नहीं किया तो हालात गंभीर हो सकते हैं।

वर्सन:
हमारे कर्मचारी जलभराव वाली जगहों पर काला तेल डाल रहे हैं। ताकि, मच्छरों के पनपने से रोका जा सके। फॉगिंग करने के लिए अभी सीएमओ की ओर से पत्र जारी नहीं हुआ है। पत्र जारी होने के तुरंत बाद फॉगिंग का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-राजेश कुमार, सीएसआई, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed