{"_id":"67f955ddd5d30cea580a898b","slug":"water-supply-by-tanker-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-135033-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां पेयजल नहीं पहुंच रहा वहां विभाग टैंकर से करे आपूर्ति : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां पेयजल नहीं पहुंच रहा वहां विभाग टैंकर से करे आपूर्ति : डीसी
Fri, 11 Apr 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सभी विभाग अपने स्तर पर संबंधित क्षेत्रों व कार्यालयों में पेयजल सुनिश्चित करें। नागरिकों के अलावा पशुओं और पक्षियों के लिए भी पेयजल की व्यवस्था की जाए। गर्मी के मौसम में पेयजल प्रबंध पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कहा कि जल प्रबंधन के लिए कदम उठाने जरूरी हैं। संबंधित विभाग अपने कार्यालयों सहित अन्य क्षेत्रों में भी पानी का प्रबंध करवाएं। केवल नागरिकों तक सीमित न रहें। इस मौसम में पशु-पक्षियों के लिए भी पेयजल जरूरी है।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों, पार्क आदि में पेयजल की व्यवस्था करवाएं और पक्षियों के निए सकोरे भी रखवाएं। शहर में सभी प्याऊ को ठीक करवाकर चालू करवाएं। इसमें विभिन्न संगठनों का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग प्रत्येक घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे। जहां आपूर्ति नहीं पहुंच पाती है, वहां पर टैंकर से पानी की व्यवस्था करे। हर गांव में बस ठहराव स्थल और चौपाल में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे। गांव में पशुओं के लिए बने तालाबों में पानी भरना सुनिश्चित किया जाए।