फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Water flowing in waste due to valve leakage, drinking water crisis deepens in homes

वॉल्व लीकेज से व्यर्थ बह रहा पानी, घरों में गहराया पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water flowing in waste due to valve leakage, drinking water crisis deepens in homes
फोटो 21 परशुराम चौक के समीप वॉल्व से निकलता पानी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रोहतक रोड पर परशुराम चौक के समीप पेयजल लाइन की वॉल्व लीकेज कर रहे हैं। इसके चलते सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इतना ही नहीं इससे सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है और जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है। इन तमाम समस्याओं के बावजूद समाधान नहीं हुआ है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके घरों में लो-प्रेशर आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर बनी समस्या का निराकरण भी अधिकारी नहीं कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि लीकेज की समस्या दो माह से बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। रजनीश, फूलसिंह, धर्म, नरेश, राहुल, मांगे, सज्जन और रमेश ने बताया कि पिछले दो माह से उनके यहां पेयजल की किल्लत बनी हुई है, जबकि सड़कों पर सप्लाई के दौरान पानी व्यर्थ बह रहा है। उनका कहना है कि तमाम अधिकारी यहां से गुजरते हैं, लेकिन किसी ने अब तक समस्या का समाधान करवाने का प्रयास नहीं किया है। लोगों ने पीड़ा बयां करते हुए कहा कि शायद अफसरों को गाड़ियों के शीशों से मुख्यमार्ग पर बनी परेशानी नजर नहीं आती। उनका कहना है कि विभाग को समस्या का समाधान कर पेयजल बर्बादी रोकने के अलावा उनके घरों में गहराए पेयजल संकट को भी दूर करना चाहिए।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वॉल्व लीकेज होने के कारण मिट्टी और गंदगी मिली दूषित पानी घरों में पहुंचता है, जिसे पीने में प्रयोग नहीं कर सकते। उनका कहना है कि वो कैंपर रखवाकर काम चला रहे हैं। जबकि पहले वो सप्लाई का पानी ही पीने में प्रयोग करते थे। लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर समस्या को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो वो कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम चौक पर हो रही पेयजल लीकेज की शिकायत मिली है। वॉल्व को हम पहले भी ठीक करवा चुके हैं। अब जल्द ही टीम भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-प्रदीप कुुंडू, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed