फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Waiting for new buses to join the roadways fleet

Charkhi Dadri News: नई बसों के रोडवेज बेड़े में शामिल होने का इंतजार

Mon, 05 May 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Waiting for new buses to join the roadways fleet
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें। 
चरखी दादरी। दादरी डिपो को आवंटित हुईं 15 नई बसें डिपो के बेड़े में पहुंचने का इंतजार है। नई बसें मिलने के बाद डिपो के बेड़े में बसों की संख्या 15 फीसदी बढ़ेगी। इसके बाद बसों की संख्या 116 हो जाएगी। वहीं, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही नई बसें डिपो में पहुंच जाएंगी। इसके तुरंत बाद बसों का विभिन्न लंबे रूटों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दादरी डिपो में बसों की कमी है। दादरी बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। डिपो के बेड़े में इस समय 101 बसें शामिल हैं। संख्या बढ़वाने के लिए यात्री व संगठन कई बार डिपो महाप्रबंधक को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने डिपो के लिए कुछ समय पहले ही 15 बसें आवंटित की हैं। हालांकि, अभी तक ये बसें डिपो के बेड़े में शामिल नहीं हुई हैं। अहम बात यह है कि नई बसें आने के बाद लंबे रूटों की यात्रा आरामदायक होगी जबकि लोकल रूटों की बस सेवाओं में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन 35 हजार यात्री करते हैं सफर
परिवहन विभाग में बसों की कमी होने के बावजूद लोकल व लंबे रूटों पर प्रतिदिन 35 हजार यात्री सफर करते हैं। कई बार तो बसों में भीड़ होने के कारण यात्री जान जोखिम में डालकर बस के पायदान पर सफर करने के लिए मजबूर होते हैं।

सुविधाओं में होगा विस्तार
रोडवेज डिपो के बेड़े में 101 बसें शामिल हैं। डिपो के नियम के अनुसार संख्या काफी कम है। रोडवेज बेड़े में यूरा-6 मार्का की 15 नई बसें शामिल होने से यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार होगा। वहीं, इसके साथ ही बसों की संख्या भी 116 तक पहुंच जाएगी। नई बसें लंबे रूटों पर दौड़ाई जाएंगी। इस समय लंबे रूटों पर दौड़ने वालीं बसों काे लोकल रूटों पर चलाया जाएगा।


दादरी डिपो के लिए मुख्यालय की ओर से 15 बसें आवंटित हुई हैं। जल्द ही नई बसें डिपो के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। उसके तुरंत बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर इन्हें ऑन रोड कर दिया जाएगा।
-नवीन कुमार, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed