{"_id":"670854662b8faa7ff80fc4c4","slug":"wait-for-happy-card-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-124600-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हैप्पी कार्ड वितरण के लिए मुख्यालय से आदेश मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हैप्पी कार्ड वितरण के लिए मुख्यालय से आदेश मिलने का इंतजार
Fri, 11 Oct 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
परिवहन:
- योजना के लिए आवेदन करने वाले साढ़े 10 हजार आवेदकों के हैप्पी कार्ड आने बाकी, मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद भी अधिकारी शुरू करेंगे वितरण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हैप्पी कार्ड योजना के लिए आवेदन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर विभाग फिलहाल हैप्पी कार्ड का वितरण नहीं कर रहा। स्थानीय अधिकारियों का तर्क है कि मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद ही कार्ड वितरण कार्य शुरू किया जाएगा।
बीपीएल परिवारों को एक हजार किलोमीटर निशुल्क सफर योजना का लाभ देने के लिए परिवहन विभाग ने जिले के 49,000 लोगों को हैप्पी कार्ड जारी किए हैं। सेवा का लाभ लेने के लिए अब भी बेवसाइट पर लगातार आवेदन आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अभी लगभग 10,500 कार्ड तैयार होकर आने हैं, जिसके बाद कुछ बचे हुए कार्डों के साथ उनका भी वितरण किया जाएगा। इससे पहले मुख्यालय से हैप्पी कार्ड वितरण के आदेश मिलने का इंतजार है।
आचार सहिंता लागू होने से पहले दादरी रोडवेज डिपो में 50,545 हैप्पी कार्ड बनकर आए थे। लाथार्थियों को हैप्पी कार्ड का लाभ देने के लिए परिसर में कई दिनों तक विशेष काउंटर लगाए गए। इसके अलावा परिवहन विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर हैप्पी कार्ड वितरित किए गए थे। 49 हजार कार्डाें का वितरण होने के बाद आदर्श आचार संहिता लग गई। इससे हैप्पी कार्ड पर पीएम के फोटो होने के चलते वितरण कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
- सूचित करने के बाद भी कार्ड लेने नहीं पहुंचे 1500 आवेदक
विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्त के बाद 49,000 लोगों को कार्ड वितरित किए जबकि 1500 आवेदक ऐसे थे, जो सूचित करने के बाद भी हैप्पी कार्ड लेने नहीं पहुंचे। इनके कार्ड अब भी डिपो में ही रखे हैं। नए कार्ड आने के बाद ही वितरण शुरू किया जाएगा।
वर्सन:
अभी हमारे पास हैप्पी कार्ड वितरण को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। उच्चाधिकारियों का आदेश आने के बाद ही कार्ड वितरण कार्य शुरू हो पाएगा।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो
फोटो 07
दादरी बस स्टैंड परिसर में खड़ीं बसें। संवाद