{"_id":"663525834cb9dd7ce0082799","slug":"voting-is-the-biggest-weapon-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-117151-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मतदान सबसे बड़ा हथियार : मनदीप कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मतदान सबसे बड़ा हथियार : मनदीप कौर
Fri, 03 May 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने जिले के युवाओं से मतदान की अपील की है। युवाओं के नाम जारी संदेश में उन्होंने सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए मताधिकार का प्रयोग करना एकमात्र व सबसे बड़ा हथियार है। एक-एक वोट से देश की सबसे बड़ी पंचायत का गठन होता है, जहां पर देश के विकास और समृद्धि के लिए नीतियां निर्धारित की जाती है। मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता जरूरी है, जिसमें सबसे अधिक भूमिका युवा वर्ग निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक पात्र नागरिक को एक समान वोट देने का अधिकार प्रदान किया है। हर एक वोट में बड़ी ताकत होती है। वोट से सरकारों का गठन होता है, जिससे देश चलता है। लोकसभा का चुनाव बड़ा ही अहम चुनाव होता है। लोकसभा देश की सबसे बड़ी पंचायत होती है, जहां पर देश की खुशहाली के लिए नीतियां निर्धारित की जाती हैं, जिसमें हर वर्ग शामिल है। 18 साल व इससे ऊपर के हर नागरिक को वोट बनवाकर मतदान करने का अधिकार है। उन्होंने युवाओं से अपने वोट का प्रयोग करने के साथ-साथ अपने माता-पिता व आसपास के नागरिकों को भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।