{"_id":"66f3398bb43883cc570b05b4","slug":"vote-from-home-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123850-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मतदान करवाने 355 मतदाताओं के घर पहुंचेंगी पोलिंग टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मतदान करवाने 355 मतदाताओं के घर पहुंचेंगी पोलिंग टीमें
Wed, 25 Sep 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 25 Sep 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
जिले में 27 और 28 सितंबर को होगी होम वोटिंग, 85 वर्ष से अधिक और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग घर बैठे डाल सकेंगे वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाढड़ा व दादरी विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक आयु और चालीस प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के 27 व 28 सितंबर को उनके निवास स्थान पर ही वोट डलवाए जाएंगे। जिले में कुल 355 मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि जो मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर नहीं आ सकते, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने घर पर ही होम वोटिंग करवाने की सहूलियत प्रदान की है। जिले में दो से दस सितंबर तक बीएलओ ने घर-घर जाकर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से फार्म 12 डी भरवाया था। इसके आधार पर जिले में कुल 355 मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया इनमें 307 बुजुर्ग और 48 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के लिए टीम 27 व 28 सितंबर को संबंधित मतदाता के घर जाएगी। अगर किसी कारण से इन दिनों में कोई मतदाता नहीं मिल पाता है तो 29 सितंबर को दोबारा उनसे संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार चल रहा है। 5 अक्तूबर को मतदान होना है। इससे पहले कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम 12 डी फार्म जमा करवाने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर होम वोटिंग की प्रक्रिया को मतदान की गोपनीयता के साथ पूरी करवाएंगे।
दादरी में 185 तो बाढड़ा में 170 लोग करेंगे घर से मतदान
उपायुक्त ने बताया कि बाढड़ा से कुल 170 और दादरी से कुल 185 मतदाताओं के घर जाकर वोट करवाया जाएगा। बाढड़ा में 155 बुजुर्ग और 15 दिव्यांग मतदाता हैं जबकि दादरी में 152 बुजुर्ग और 33 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनको होम वोटिंग की सुविधा मिलेगी।