फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers, troubled by power shortage, laid siege to the power sub-station

बिजली किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली सब स्टेशन का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers, troubled by power shortage, laid siege to the power sub-station
बिजली सब स्टेशन का घेराव करने पहुंचे छपार के ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। 20 दिनों से बिजली संकट का दंश झेल रहे छपार के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह बिजली सब स्टेशन का घेराव किया। ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और एसडीओ राहुल महला से समाधान की मांग की। एसडीओ ने फोन पर ग्रामीणों को जल्द ही समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन देकर घेराव समाप्त करवाया।
विज्ञापन

छपार के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। घंटों के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं, जिससे घरेलू समेत अन्य जरूरी कार्य बाधित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी हालात जस के तस बने हैं और इससे खफा होकर ही ग्रामीणों ने बिजली सब स्टेशन के घेराव का निर्णय लिया। सुबह करीब दस बजे ग्रामीण एकत्रित हुए और 10 बजकर पंद्रह मिनट पर बिजली सब स्टेशन पहुंचे। मानव शृंखला बनाकर उन्होंने बिजली सब स्टेशन का घेराव किया और निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बिजली सब स्टेशन स्टाफ ने सूचना अटेला कलां सब डिविजन एसडीओ राहुल महला को दी। इसके बाद ग्रामीणों की एसडीओ से फोन पर बात करवाई गई। उनके समक्ष ग्रामीणों ने बताया कि पहले खेतों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति होती थी, जबकि अब मुश्किल से दो घंटे बिजली मिल पा रही है। उन्होंने बताया कि दिन के समय बिजली की आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। एसडीओ ने उन्हें जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे तक सब स्टेशन का घेराव करने के बाद ग्रामीण वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले : बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लेंगे कड़ा फैसला
घेराव करने पहुंचे ग्रामीण राकेश, हरपाल, रामकिशन, अनिल, विनोद, कृष्णा, जीवनी, सुनीता, बिमला, सोनिया, राजवंती और धर्मेंद्र आदि ने कहा कि अगर जल्द बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे। हालांकि निगम अधिकारी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए जल्द समाधान करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed