फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers troubled by electricity problem jammed in Dohki village

डोहकी गांव में बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by electricity problem jammed in Dohki village
फोटो 34 जाम लगा रहे ग्रामिणों को समझाता पुलिसकर्मी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ट्रांसफार्मर जलने व बिजली कटों से परेशान डोहकी गांव के ग्रामीण शुक्रवार शाम को सड़क पर उतरे। ग्रामीणों ने कितलाना से बरसाना लिंक मार्ग जाम कर रोष जताया। जाम की सूचना पर एसएचओ सदर थाना बीर सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर ही बिजली निगम अधिकारियों से बातचीत की गई। बिजली निगम के एसडीओ ग्रामीण सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे। एसएचओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों ने मार्ग को जाम रखा।
विज्ञापन

गांव डोहकी में पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर फाल्ट के कारण बिजली कटों की समस्या बनी हुई है। इसी समस्या से खफा ग्रामीण शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे सड़क पर उतरे और कितलाना से बरसाना लिंक मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जाम की सूचना पर सदर थाना प्रभारी बीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ खराब ट्रांसफार्मर देखा और बिजली निगम अधिकारियों से बातचीत की। बिजली निगम से एसडीओ सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद एक-दो दिन में समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब पांच बजे जाम खोला गया। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीण रोशन, संजू, गुणपाल, दरियाव सिंह, कृष्ण, राम कुमार, मंजीत ने बताया कि डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर में समस्या आई हुई है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली निगम अधिकारियों से बात करते हैं तो यह कहकर टरका देते है कि कल आएंगे। मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। जाम खुलने के बाद भी करीब 20 मिनट तक जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed