फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   victorian benches will be establish in city road

Charkhi Dadri News: सड़कों पर चलते-चलते नहीं फूलेंगी सांसें, बैठने के लिए मिलेंगी बेंच

Wed, 09 Apr 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 09 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
victorian benches will be establish in city road
विक्टोरियन बैंच का फोटो। स्रोत: इंटरनेट
फोटो 21
विज्ञापन

विक्टोरियन बेंच का फोटो। स्रोत : इंटरनेट
फोटो 22
शहर का बस स्टैंड रोड, जिसके किनारे पर लोगों के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। संवाद
- नगर परिषद शहर में 125 स्थानों पर लगवाएगी विक्टोरियन बेंच, 22 लाख रुपये आएगी लागत
- शहरवासियों को पहली बार बेंच सुविधा मुहैया कराने के लिए निविदा की आमंत्रित, एक सप्ताह बाद खोली जाएगी निविदा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सुबह, दोपहर और शाम को शहर की मुख्य सड़कों पर चलते-चलते अब लोगों की सांसें नहीं फूलेंगी। इसके लिए नगर परिषद की ओर से पूरे शहर में 125 जगहों पर विक्टोरियन बेंच लगवाई जाएंगी। खास बात यह है कि इसके लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई हैं। एक सप्ताह बाद इसे खोला जाएगा।
खासकर सुबह व शाम सैकड़ों लोग शहर की मुख्य सड़कों पर सैर करते हैं। फिलहाल, किसी भी मुख्य सड़क के किनारे बेंच नहीं हैं। सुबह-शाम की सैर करने वाले बुजुर्गाें व दिव्यांगों को यह कमी लंबे समय से खल रही थी। इस संदर्भ में नगर परिषद को मांगें भी सौंपी गईं। इसके बाद मांग पर संज्ञान लेकर नगर परिषद के अधिकारियों ने मसौदा तैयार किया। अब परवान चढ़ाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो करीब 125 बेंच लगाने की योजना है। यह संख्या ऊपर-नीचे भी हो सकती है। शहर के मुख्य मार्गाें और चौराहों के समीप बेंच की व्यवस्था करने पर 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि, बेंच कहां से खरीदे जाएंगे, यह एजेंसी तय करेगी। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि निविदा खोलने के बाद आवंटन प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी को कार्यादेश जारी किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि मई की शुरुआत में शहर की सड़कों पर बेंच सुविधा मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 90 हजार है शहर की आबादी
दादरी शहर की बात करें तो 21 वार्ड हैं। आबादी 90 हजार है। प्रतिदिन शहर के सैकड़ों लोग सुबह-शाम सड़कों पर घूमते हैं। बेंच रखने के बाद उन्हें घूमने के दौरान आराम करने के लिए बैठने की जगह उपलब्ध हो जाएगी। श्वांस रोगियों और बुजुर्गाें को इससे काफी राहत मिलेगी।

- इन जगहों पर रखी जाएंगी बेंच
नगर परिषद के अधिकारी बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, कोर्ट रोड, चंपापुरी क्षेत्र, लाधान पाना से हीरा चौक रोड, गांधीनगर में नवनिर्मित बाईपास, कॉलेज रोड, महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र, पंचनद चौक से स्टेडियम चौक रोड, कनीना टी-पॉइंट और झज्जर घाटी रोड पर विक्टोरियन बेंच रखवाएंगे।

- 15 को खुलेंगी 3.15 करोड़ के कार्याें की निविदाएं
15 अप्रैल के बाद शहरी विकास का रास्ता साफ होगा। 15 अप्रैल को करीब सोलह विकास कार्याें की निविदाएं खोली जाएंगी। इनमें गलियों के निर्माण के ज्यादा कार्य हैं। इसके अलावा, दो जगहों पर नए सार्वजनिक शौचालय भी बनाए जाएंगे। 3.15 करोड़ के कार्य धरातल पर शुरू होने से शहरी विकास रफ्तार पकड़ेगा।

वर्सन:
शहर में करीब 22 लाख से विक्टोरियन बेंच लगाई जाएंगी। इसके लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। बाद में जरूरत के अनुसार बेंच की संख्या बढ़ाई जा सकती है। आमजन को इससे काफी फायदा होगा।

-सुंदर श्योराण, एक्सईएन, नगर परिषद

वर्सन:
शहरी विकास कार्य अब रफ्तार पकड़ेंगे। प्रयास है कि दादरी शहर का जिला मुख्यालय की तर्ज पर सुंदरीकरण किया जाए। इसके लिए ट्रैफिक लाइटें व बस क्यू शेल्टर पहले लगाए जा चुके हैं। इसी कड़ी में अब शहर के मुख्य मार्गाें पर विक्टोरियन बेंच लगवाई जाएंगी।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, दादरी नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed