फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Use of diesel in factories will be stopped from October 1

Charkhi Dadri News: एक अक्तूबर से फैक्ट्रियों में डीजल का प्रयोग होगा बंद

Wed, 23 Aug 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 23 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Use of diesel in factories will be stopped from October 1
लघु सचिवालय में आयोजित सीएनजी व पीएनजी कार्यशाला को संबोधित करते एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह व उपस्थ
चरखी दादरी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक अक्तूबर से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल जनरेटर या वैकल्पिक ऊर्जा के तौर पर डीजल के प्रयोग को बंद करने जा रहा है। इसलिए सभी उद्योगपति सोलर एनर्जी, एलपीजी, सीएनजी या पीएनजी के प्रयोग के लिए नए उपकरणों की खरीद पर विचार करें। यह बात एडीसी डाॅ. जयेंद्र सिंह ने लघु सचिवालय सभागार में जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित हुई कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि लघु उद्योग संगठन इस बात पर विचार करें कि जनरेटर या मशीनों में डीजल का प्रयोग बंद होने के बाद उनके उत्पाद पर नए उपकरणों के प्रयोग से कितनी लागत आएगी। एनसीआर एरिया में पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार व एनजीटी ने डीजल बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में बिजली वितरण निगम के साथ भी उद्योग संघ की एक बैठक होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक इतबार सिंह गोदारा ने कहा कि अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने सीएनजी व पीएनजी के इस्तेमाल का एक विकल्प उद्योगपतियों के समक्ष रखा है। यह दूसरे ऊर्जा स्त्रोत की अपेक्षा एक सस्ता साधन है। उद्योगपति तिलक जैन ने कहा कि पहले अडानी ग्रुप एक कार्य योजना बनाकर दे कि वे किस प्रकार से दादरी की फैक्ट्रियों को सीएनजी मुहैया करवाएंगे। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कृष्ण कुमार, अडानी कंपनी से मुकेश, अविनाश, दादरी के फैक्ट्री संचालक राकेश अरोड़ा, सतीश बजाज, बलराम गुप्ता, डीआईसी के प्रवीन कुमार, बिजली विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed