{"_id":"61ae5fd998646918c077a6d8","slug":"uprooted-contractors-for-selling-liquor-at-low-prices-expressed-anger-by-closing-shops-charkhidadri-news-hsr6187064168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम दाम पर शराब बेचने पर उखड़े ठेकेदार, दुकानें बंद कर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम दाम पर शराब बेचने पर उखड़े ठेकेदार, दुकानें बंद कर जताया रोष
विज्ञापन
सस्ती शराब बिक्री के विरोध में दुकानें बंद कर रोष जताते शराब ठेकेदार। संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। चरखी दादरी में कुछ शराब ठेको पर सरकारी रेट से कम दाम पर शराब बिक्री किए जाने के विरोध में शराब ठेकेदार उखड़ गए और अपनी दुकानें बंद कर रोष जताया। शराब विक्रेता दुकानदारों ने कहा कि कुछ दुकानदार प्रतिस्पर्धा और अपने निजी फायदे के लिए बहुत कम दाम में शराब बेच रहे है। जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। जब तक सरकारी रेट पर बिक्री तय नहीं होती, वे दुकानें नहीं खोलेंगे। शराब ठेकेदारों ने डीसी भिवानी और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से भी मिलने का निर्णय लिया। हालांकि जिन ठेकों पर कम दाम में शराब बेचने का आरोप था, वे भी विरोध के बाद सरकारी रेट पर शराब की बिक्री करते देखे गए।
शहर के एक शराब ठेकेदार की ओर से सरकारी रेट से कम दाम पर शराब बेचने की शिकायतें लगातार शराब ठेकेदार करते आ रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को शहर के सभी ठेकेदार दुकानें बंद कर सड़क पर आ गए। ठेकेदार ने रोष जताते हुए निर्णय लिया कि जब तक सरकारी रेट पर शराब की बिक्री तय नहीं होती, अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे। साथ ही दुकानों की चाबी डीसी भिवानी और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को सौंपेंगे। इसके लिए वे भिवानी भी रवाना हुए। शराब ठेकेदार शिव कुमार के नेतृत्व में एकत्रित हुए थे। उस दौरान नवीन, नरेश कुमार, धर्मेंद्र, सुरेश कुमार, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
इन दामों पर बेच रहा था शराब ठेकेदार
शराब ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि देशी शराब की जो बोतल 160 रुपये की आती है, उक्त ठेकेदार महज 100 रुपये में बिक्री में कर रहा है। इसके अलावा 350 रुपये वाली बोतल 250 रुपये, 450 रुपये वाली बोतल 350 रुपये, 450 रुपये वाली शराब 350 रुपये में बेच रहा है। सरकारी रेट से इतने कम दाम में बेचने के कारण सारी व्यवस्था ही खराब हो गई है। इसका नुकसान अन्य ठेकेदारों को हो रहा है। हालात ये ही रहे तो उन्हें शराब का ठेका बीच में ही छोड़ना पड़ेगा। क्योंकि किस्त भरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
कुछ समय बाद ही खुल गई दुकानें
एक बार तो शहर की सभी शराब दुकानें बंद हुई मगर दो ढाई घंटे बाद ही फिर से अधिकतर दुकानें खुली नजर आई। विरोध के बाद कम दाम पर शराब बेचने वाले ठेकेदारों ने भी अपने दाम बढ़ा दिये।