फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two young tried to cheat BJP Leader on behalf of Party Ticket

विस चुनाव में टिकट दिलाने की बात कहकर भाजपा जिला अध्यक्ष से की रुपये की डिमांड, केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Mon, 23 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two young tried to cheat BJP Leader on behalf of Party Ticket
पुलिस गिरफ्त में जिला अध्यक्ष से टिकट दिलाने के बदले रुपयों की डिमांड करने का आरोपी अभिषेक त्रि? - फोटो : CharkhiDadri
विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर चरखी दादरी भाजपा जिला अध्यक्ष से ही रुपये मांगने का मामला सामने आया है। जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक त्रिपाठी बिहार के सिवान जिले के गांव जजोर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी शनिवार को भिवानी से की गई। पुलिस ने उसे कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसके दूसरे साथी दिल्ली निवासी संदीप राणा की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अभिषेक त्रिपाठी ने खुद को अमित शाह की टीम का सदस्य बताया था और संदीप राणा को अमित शाह के पीए तौर पर रामकिशन शर्मा से मिलवाया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि चरखी दादरी भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने शनिवार को सिटी थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि लोकसभा चुनाव से पहले 10 मई का अमित शाह की रैली हुई थी। रैली से पहले बिहार के सीवान जिले के जजोर गांव निवासी अभिषेक त्रिपाठी चरखी दादरी रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचा था। इस दौरान उसने खुद को अमित शाह की टीम का सदस्य बताया था। आरोपी ने रामकिशन शर्मा का मोबाइल नंबर ले लिया था और बाद में फोन पर एक-दो बार बात भी की। उसने रामकिशन शर्मा को विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा दिया। रामकिशन शर्मा ने बताया कि आरोपी अभिषेक त्रिपाठी की उनसे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भी एक-दो बार मुलाकात हुई थी। गत 17 सितंबर को आरोपी ने जिला अध्यक्ष को दिल्ली के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने संदीप राणा नामक व्यक्ति को रामकिशन शर्मा से अमित शाह का पीए बताकर मिलवाया था।
विज्ञापन

रामकिशन शर्मा ने बताया कि मुलाकात के दौरान आरोपियों ने उन्हें टिकट दिलाने का झांसा देते हुए कुछ रुपये देने की डिमांड की। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उन्हें यह नहीं बताया था कि कितने रुपये देने हैं। आरोपी अभिषेक त्रिपाठी ने रुपये बैंक खाते में डलवाने की बात कही थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामकिशन शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक त्रिपाठी और संदीप राणा के खिलाफ 384, 511, 420 व 120-बी के तहत शनिवार को ही केस दर्ज कर लिया था। केस दर्ज करने के ढाई घंटे के अंदर ही पुलिस ने एक आरोपी अभिषेक को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं हुआ जिला अध्यक्ष को आरोपियों पर शक
चरखी दादरी जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने बताया कि अभिषेक त्रिपाठी ने संदीप राणा को उनसे अमित शाह का पीए बताकर मिलवाया था। गत 10 मई को दादरी में आयोजित रैली में अमित शाह के पीए से उनकी मुलाकात हुई थी और उन्हें वो अच्छी तरह पहचानते हैं। गत 17 सितंबर को दिल्ली के एक होटल में जब उन्होंने बैंक खाते में कुछ रुपये डलवाने की बात कही तो उन्हें उस पर शक हुआ और शिकायत सीधे पुलिस को दे दी।
भिवानी के दो लोगों से भी ठगी कर चुका है आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी अभिषेक त्रिपाठी ने ठगी के दो और खुलासे किए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने भिवानी निवासी दो लोगों के बेटों को डी-ग्रुप की नौकरी लगवाने की एवज में तीन लाख रुपये ले रखे हैं। भिवानी निवासी धर्मवीर से उसके दो बेटों को नौकरी लगवाने के लिए दो लाख और सुनील नामक व्यक्ति से एक लाख रुपये ले रखे है।
टिकट का झांसा देकर 15 लाख रुपये ऐंठना चाहता था आरोपी
पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि उसे ऐसे व्यक्ति की तलाश थी जो टिकट दिलाने के झांसे में आकर उसे दस से पंद्रह लाख रुपये दे। अपने इस मंसूबे के तहत उसने दादरी आकर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा से मुलाकात की थी।

चरखी दादरी के एसपी मोहित हांडा ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी थी। उन पर विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने का प्रलोभन देकर रुपये की डिमांड करने के आरोप थे। एक आरोपी अभिषेक त्रिपाठी को भिवानी से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed