फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more cases of corona infection were found

कोरोना संक्रमण के दो मामले और मिले

Sat, 13 Jun 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two more cases of corona infection were found
कोविड-19 अस्पताल । - फोटो : CharkhiDadri
कोराना संक्रमित बहू और पौत्र के संक्रमण में आकर एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। इस तरह अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 हो गई है। इसमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि 20 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। शनिवार को मिले दोनों कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके अलावा इनके संपर्क में आने वाले दूसरे लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमित महिला (43) गांव रावलधी की निवासी है। यह महिला अपनी पुत्रवधू और नौ माह के कोरोना पॉजिटिव पौत्र के संपर्क में आई थी। महिला का कोरोना सैंपल 11 जून को भेजा गया था। शनिवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। महिला का कोविड- अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसी प्रकार दूसरा कोरोना केस गांव भागवी में मिला है। यहां गांव भागवी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से आया था। 11 जून को इसका कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला। इस प्रकार जिला में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 49 मामले हो गए हैं। 20 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिलो में कोरोना संक्रमण की अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 49 मामले हो गए हैं। जिले में अब तक 1380 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। 1479 लोग होम क्वारंटीन में हैं। 18 लोग सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखे गए हैं। 16 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। अब तक कोरोना टेस्ट के 3910 सैंपल भेज गए हैं जिनमें से 3728 निगेटिव पाए गए हैं। 133 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। - डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed