{"_id":"68a4cc59f18029872f00c78e","slug":"two-cousins-of-ghikara-died-after-being-hit-by-a-passenger-train-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-143036-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से घिकाड़ा के दो चचेरे भाइयों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से घिकाड़ा के दो चचेरे भाइयों की माैत
Wed, 20 Aug 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेवाड़ी-हिसार रेलमार्ग पर मंगलवार को गांव घिकाड़ा के समीप पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से घिकाड़ा गांव निवासी संदीप (38) और उसके चचेरे भाई मनदीप (30) की मौत हो गई। दादरी जीआरपी पुलिस टीम ने नागरिक अस्पताल में दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
जीआरपी चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे संदीप और मनदीप घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। वहां उन्होंने धान में पानी दिया और इसके बाद वो रेलवे ट्रैक पार करने लगे। उसी दौरान दोनों रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ गईं। संदीप और मनदीप का ध्यान दूसरे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की तरफ तो चला गया, लेकिन उनके ट्रैक पर आ रही पैसेंजर ट्रेन देख नहीं पाए।
ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसआई कृष्ण ने बताया कि मृतकों के चाचा सुरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शवों के पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।